Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

GSRTC ने शुरू की QR कोड के जरिए टिकट भुगतान की सुविधा

Advertiesment
Gujarat State Road Transport Corporation has launched a new facility for ticket payment
Gujarat News : गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम (GSRTC) की हाईटेक बस सेवा में अब QR कोड के जरिए टिकट भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। अब बस में यात्रा के दौरान कंडक्टर की इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ETM) पर QR कोड स्कैन करके टिकट का भुगतान तुरंत किया जा सकता है। इस नई सुविधा से यात्रियों को छुट्टे पैसों की परेशानी से राहत मिलेगी, वहीं कंडक्टर के लिए भी कामकाज अधिक आसान और तेज हो जाएगा।
गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम (GSRTC) की हाईटेक बस सेवा में अब QR कोड के जरिए टिकट भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। अब बस में यात्रा के दौरान कंडक्टर की इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ETM) पर QR कोड स्कैन करके टिकट का भुगतान तुरंत किया जा सकता है।
इस नई सुविधा से छुट्टे पैसों की परेशानी से राहत मिलेगी, वहीं कंडक्टर के लिए भी कामकाज अधिक आसान हो जाएगा। GSRTC की इस पहल से बस सेवा और अधिक पारदर्शी, आधुनिक और यात्री अनुकूल बन रही है। GSRTC ने वर्ष 2025-26 के दौरान  डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए 722 करोड़ रुपए की आय हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

असम में 'हिमंता 2.0' का आगाज: लगातार दूसरी बार कमान संभालने वाले पहले गैर-कांग्रेसी CM, कैबिनेट में ये 4 चेहरे शामिल