Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात के बनासकांठा में 500 लोगों ने पुलिस और वन अधिकारियों पर किया हमला, 47 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gujarat

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बनासकांठा , रविवार, 14 दिसंबर 2025 (08:17 IST)
गुजरात में बनासकांठा जिले के पडलिया गांव में शनिवार को 500 लोगों की भीड़ द्वारा किए गए हमले में पुलिस, वन और राजस्व विभागों के कम से कम 47 अधिकारी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 36 को अंबाजी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 11 को बेहतर इलाज के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल भेजा गया। 
500 लोगों की भीड़ ने पत्थरबाजी की और तीर-कमान का इस्तेमाल करते हुए उन पर हमला कर दिया।  यह इलाका दांता तालुका में स्थित है, जो प्रसिद्ध तीर्थस्थल अंबाजी से करीब 14 किलोमीटर दूर है। 
 
बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने मीडिया को बताया कि जब पुलिस, वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम वन विभाग के सर्वे नंबर 9 क्षेत्र में नर्सरी और पौधरोपण का काम कर रही थी, तब उन पर हमला हुआ।  Edited by : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- बहुत तगड़ा हमला होगा