Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूरत में भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Advertiesment
fire in surat
Surat News in Hindi : गुजरात में सूरत के लिंबायत इलाके की मिठी खाड़ी स्थित बैठी कॉलोनी में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में 4 महिलाओं के साथ ही 4 महीने का एक मासूम भी शामिल है।
 
आग इतनी भयावह थी कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
 
स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि लीकेज का मुख्य कारण क्या था।
 
घर में था साड़ियों का स्टॉक : दावा किया जा रहा है कि यह मकान एक साड़ी व्यापारी का है और यहां करीब 8 टन साड़ियों का स्टॉक रखा हुआ था। इसके चलते आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी सैलरी और काम के घंटे! जानें नए लेबर कोड से क्या मिलेगा फायदा