khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूरत में जब्त किया गया 329 किलो संदिग्ध पनीर, सेंपल जांच के लिए भेजे

Advertiesment
Surat News
Surat News: सूरत SOG टीम और फूट सेफ्टी ऑफिसर की संयुक्त कार्रवाई में पूणागाम इलाके में A-1 डेयरी फूड्‍स पर बड़ी मात्रा में संदिग्ध/नकली पनीर जब्त किया गया। यह कार्रवाई सूरत पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को मिली खास जानकारी के आधार पर की गई थी। छापेमारी के दौरान मौके से कुल 329 किलो खुला पनीर जब्त किया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत कीमत 65 हजार 800 रुपए है। 
 
डेयरी के मालिक का नाम सत्यवीर तारासिंह धाकरे बताया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से पनीर खरीदकर 220 रुपए में बेचते था। रोज 100 किलो पनीर बिक्री करने का पता चला है। आरोपी पिछले ढाई साल से यह गैर-कानूनी धंधा चला रहा था। पता चला है कि यह पनीर रिटेल बिक्री के अलावा लोकल डेयरियों और कैटरर्स को भी सप्लाई किया जा रहा है, जिससे शहर में बड़ी संख्या में लोगों तक इस संदिग्ध पनीर के पहुंचने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 
 
फूड सेफ्टी अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए पनीर के सैंपल लैब टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। अगर पनीर नकली या खाने लायक नहीं पाया जाता है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्य प्रदेश विधानसभा में गूंजा अडानी कोल माइंस का मुद्दा, कांग्रेस बोलीं, काटे जा रहे जंगल, मास्टर प्लान पर भी घिरी सरकार