सेहत का सुरक्षा कवच : संतरा

Webdunia
ND
खट्टा-मीठा, रसीला और सुंदर चटख रंग वाला संतरा देखकर ही ताजगी आ जाती है। नाश्ते के साथ या स्नैक के रुप में संतरे का काफी उपयोग किया जाता है। यह एक ऐसा फल है जो दुनियाभर में बहुत ही लोकप्रिय है। यह ल ो कप्रियता इस सुंदर सिट्रस फ्रूट को ऐसे ही नहीं मिल गई। संतरे की हर चीर कई पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होती है।

- संतरे में विभिन्न पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में होते हैं। इसकी बड़ी खूबी यह है कि इसमें कैलोरीज काफी कम होती है। किसी भी प्रकार का सैच्यूरेटेड फैट या कोलेस्ट्रॉल संतरे में नहीं होता है। इसके विपरीत इसे खाने से डायटरी फायबर मिलता है जो इन हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में सहायक होता है। संतरा डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए टॉनिक की तरह काम करता है।

- संतरे में सबसे अधिक मात्रा होती है विटामिन सी की। यह एक सिट्रस फ्रूट है और इस प्रकार के फ्रूट्स विटामिन सी क े अच्छे स्त्रोत होते हैं। संतरा नेच ुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। खून साफ करने के साथ ही यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता है।

- आंखों के लिए लाभकारी विटामिन ए इसमें अच्छी मात्रा में मिलता है। यह विटामिन बी क ॉम ्प्लेक्स का स्त्रोत भी है जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ता है।

- विटामिन के अलावा संतरे से पोटेशियम और केल्शियम जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं। यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

संतरे में एन्टी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती है और यह हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेन्स को बनाए रखने में मदद करता है।

ऐसे ले सकते हैं :

वैसे तो किसी भी फल को प्राकृतिक रुप में खाना ही सर्वश्रेष्ठ होता है लेकिन इसके अलावा भी कुछ तरीकों से आप इसे ले सकते हैं।

ऑरेंज ज्यूस : संतरे को सबसे ज़्यादा ज्यूस के रुप में लिए जाता है। एक ग्लास संतरे का रस यदि ‍नियमित रुप से लिया जाए तो यह हेल्थ के ऑल राउंड ऑटोमेटिक प्रोटेक्टर की तरह काम करता है। इसके शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों ही तरह के फायदे होते हैं। बीमारियों से बचाने के अलावा यह उन्हें दूर करने में भी मददगार होता है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भारत के विभिन्न नोटों पर छपीं हैं देश की कौन सी धरोहरें, UNESCO विश्व धरोहर में हैं शामिल

लोहे जैसी मजबूत बॉडी के लिए इन 5 आयरन से भरपूर फूड्स को अभी करें अपनी डाइट में शामिल

क्या हमेशा मल्टी ग्रेन आटे की रोटी खाना है सेहतमंद, जान लें ये जरूरी बात

7 चौंकाने वाले असर जो खाना स्किप करने से आपकी बॉडी पर पड़ते हैं, जानिए क्या कहती है हेल्थ साइंस

मानसून में डेंगू के खतरे से बचने के लिए आज ही अपना लें ये 5 आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

क्या है शिव शक्ति रेखा पर मौजूद 7 शिव मंदिरों का रहस्य, प्राचीन भारतीय ज्ञान जिसे देख विज्ञान भी हैरान

पुरानी नींव, नए मकान

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

बाल गीत: बुढ्ढी के बाल

मिट्टी के बिना सब्जियां उगाएं