Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नारियल तेल को ऐसे करें इस्तेमाल, तो पाएंगे सेहत और सुंदरता एक साथ

हमें फॉलो करें नारियल तेल को ऐसे करें इस्तेमाल, तो पाएंगे सेहत और सुंदरता एक साथ
नारियल तेल होता तो सभी के घर में है लेकिन इसके कुछ ऐसे भी प्रयोग है जो सभी लोगों को नहीं पता होते। आइए, हम आपको नारियल तेल के कुछ ऐसे इस्तेमाल बताते हैं जिन्हें आजमाने पर आप सेहत और सुंदरता एक साथ पा सकते हैं -
 
1 रूखे और फटे होंठों पर सुबह शाम नारियल तेल लगाएं। रूखेपन की समस्या खत्म हो जाएगी।
 
2 फटी एड़ियों के लिए रात में सोने से पहले पेट्रोलियम जैली के साथ नारियल तेल की मालिश करें। सुबह गुनगुने पानी से पैर धो लें।
 
3 धब्बों की समस्या से परेशान हैं तो आधा चम्मच नारियल तेल में आधे नींबू का रस निचोड़े और चेहरे और कोहनी पर रगड़े, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
 
4 आंखों का मेकअप साफ करने के लिए कॉटन बॉल पर थोड़ा सा नारियल तेल डाले और हल्के हाथों से आंखों को साफ करें।
 
5 नारियल के तेल की नहाने से पहले या फिर नहाने के बाद भी मालिश की जा सकती है। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार रहेगी।
 
6 बदन पर किसी भी तरह की खुजली हो तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर त्वचा पर लगाएं और फायदा खुद देखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आप नहीं जान‍ते होंगे कुत्ते से जुड़े ये 8 शकुन-अपशकुन, जानिए खास बातें...