Hindi Poems %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%a1%e0%a5%82%e0%a4%ac%e0%a5%80 %e0%a4%b2%e0%a5%9c%e0%a4%95%e0%a5%80 111020900035_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्यार में डूबी लड़की

रश्मि रमानी

Advertiesment
रश्मि रमानी
ND
एक लड़की को हो गया है प्यार
आईने में खुद को देखते
नजरें चुराती है वह अपने आप से
मुड़ा-तुड़ा कोई खत
जिसके सारे लफ्ज
उसे याद हो चुके हैं
दबाती है जब
अपनी छातियों के बीच
तो दहकने लगते हैं उसके गाल।
सादा-सा चेहरा
सिर्फ एक लट के बिखर जाने से
लगता है दिलकश।
आईना देखते लड़की
काटती है होंठ, कुतरती है नाखून
रंगों से नहाया आसमान
उसे अच्छा लगने लगा है।
दूर अनंत में मुस्कराता है कोई
तो झपकती है उसकी आँखें
चौंककर देखती है वह इधर-उधर
कोई नहीं देख रहा होता
पर, उसे लगता है
देख लेगा कोई
उस मुस्कराते चेहरे को।
प्यार में डूबी लड़की
छुपाती है अपने आपको।
उमंगों और
कल्पनाओं की जिन लहरों पर
तैरती है वह रात भर
सूरज की पहली किरन के साथ
समेट लेती है
उन्हें किसी कोने में
यों ही मुस्कराने लगती है
वह अकेलेपन में
सर्द मौसम में भी उसे लगता है
जल रही है वह
अनोखी आँच में
भरी दोपहरी में डूबी होती है
उसकी आँखें
खुमार में।
हाँ,
एक लड़की को हो गया है प्यार
चाहती है छुपाना उसे वह
सारे संसार से
डरती है
कहीं मुट्ठी खुलते ही
गायब न हो जाए।
जवाब।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi