सामग्री :
1 बड़ी चम्मच बार्ली के दाने, 1 चम्मच चावल, 1 चम्मच नमक, 2 बड़ी चम्मच नींबू का रस, 6 बड़ी चम्मच चीनी, 1 संतरा, 1/2 आम, 3/4 सेव, 20 अंगूर, 12 चेरी, 6 चेरी, 6 लीची या 1 गुलाब जामुन।
विधि :
संतरे की कली छील लें। आम व सेव को छीलकर महीन टुकड़े कर लें। लीची या गुलाबजामुन के छोटे टुकड़े कर लें।
बार्ली व चावल को 12 कप पानी देकर उबाल लें। पानी जब आधा रह जाए तब उतारकर छान लें।
नीचे बचे बार्ली के दाने व भात इसमें मिला दें। नींबू, नमक व चीनी तथा कटा हुआ फल मिला दें। परोसने के 1/2 घंटा पहले इसे बरफ जमने के खन में रखकर खूब ठंडा परोसें।