Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BJP Presidential Candidate: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की तारीफ में क्या कुछ बोले पीएम मोदी?

हमें फॉलो करें BJP Presidential Candidate: राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की तारीफ में क्या कुछ बोले पीएम मोदी?
, मंगलवार, 21 जून 2022 (22:41 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा के बाद मंगलवार को कहा कि उन्हें समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भी उत्कृष्ट रहा है। मोदी ने उम्मीद जताई कि वे देश की एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लाखों लोग, जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और जीवन में कठिनाइयों का सामना किया है, वे द्रौपदी मुर्मू के जीवन से शक्ति प्राप्त करते हैं। नीतिगत मुद्दों पर उनकी समझ और उनकी दयालु प्रवृत्ति से देश को बहुत फायदा होगा।

मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने समाज की सेवा और गरीबों, वंचितों और शोषितों के सशक्तिकरण में अपना जीवन खपा दिया। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भी उत्कृष्ट रहा। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी। इससे पहले भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू राजग की उम्मीदवार होंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जहरीला मांस खिलाकर कई कुत्तों की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला