Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर सराफा चौपाटी पर दो पक्षों में विवाद, हाथ धोते वक्‍त छींटे उड़े तो दुकानदार और ग्राहक में हाथापाई

Advertiesment
indore news latest
इंदौर की सराफा चौपाटी में सोमवार देर रात दो पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। वजह बिल्‍कुल मामूली थी, लेकिन कहासुनी में विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई।

विवाद हाथ धोने के दौरान पानी के छींटे खाने के सामान पर उड़ने से हुआ। घटना के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने वेबदुनिया को बताया कि सोमवार रात कुछ युवक सराफा चौपाटी घूमने पहुंचे थे। इस दौरान वे एक दुकान पर रुके और हाथ धोने लगे। हाथ झटकने के दौरान पानी के छींटे दुकानदार के खाने के सामान पर जा गिरे। इसी बात को लेकर युवकों और दुकानदार पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता गया। जो लोग आसपास नाश्‍ता कर रहे थे, वे डर गए और वहां से इधर-उधर जाने लगे। हंगामे की सूचना मिलने पर सराफा पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल में मदरसों का सर्वेक्षण क्यों करा रही है सरकार?