Publish Date: Thu, 21 May 2026 (12:18 IST)
Updated Date: Thu, 21 May 2026 (12:34 IST)
Indore water crisis news : इंदौर में गहराते जलसंकट को देखते हुए 695 टैंकरों से जल वितरण किया जा रहा है। इससे भूजल स्तर गिरने, बोरिंग सूखने और नर्मदा जल सप्लाय में दिक्कतों से परेशान लोगों को आंशिक राहत मिलती नजर आ रही है। हालांकि शहर की बड़ी आबादी अभी भी बूंद बूंद जल के लिए तरस रही है। लोगों की शिकायत है कि नगर निगम के टैंकर भी समय पर नहीं आ रहे हैं। कई स्थानों पर घरों के बाहर नीले ड्रमों की कतार दिखाई दे रही है। लोगों को दोपहिया वाहनों पर बाल्टी और केन की मदद से पानी लाना पड़ रहा है।
ALSO READ: महापौर- विधायक की ये तस्वीर बता रही है हम इंदौर की जनता को कैसे मूर्ख बनाते हैं
यहां करें शिकायत
लोगों की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन भी एक्शन में नजर आ रहा है। नगर निगम की ओर से कहा गया है कि टैंकर चालक, हेल्पर, किलिनर या अन्य के द्वारा पानी के लिए शुल्क की मांग करने या पानी बेचने अथवा खरीदने पर मोबाइल नंबर 9244998811, निगम कन्ट्रोल रुम फोन नं. 8889855202 या 311 एप पर शिकायत की जा सकती है। जिससे संबंधित के विरुद्ध तुरंत कार्यवाही की जा सकें।
क्या बोले महापौर और आयुक्त
आयुक्त सिंघल ने बताया कि, नागरिकों की सुविधा हेतु शहर में निगम के प्रत्येक झोन एवं झोन में आने वाले प्रत्येक वार्ड में टैंकर जल प्रदाय हेतु उपलब्ध कराए गए है। टैंकर की सूची जिसमें झोन क्रमांक, वार्ड क्रमांक, टैंकर (वाहन) का नम्बर, एजेन्सी का नाम, ऑनर/ड्रायवर का नाम एवं मोबाईल नंबर दिए गए है।
आयुक्त सिंघल द्वारा नागरिकों से अपील की है कि, आपके वार्ड में जो टैंकर/वाहन आवंटित किया गया है उससे निशुल्क जल वितरण किया जाना है। जल वितरण के लिए निगम द्वारा कोई शुल्क नही लिया जाता है । यदि कोई टैंकर से पानी देने के लिए रुपए की मांग करे तो उसकी सूचना/शिकायत टैंकर पर उल्लेखित दूरभाष नंबर या 311 एप पर अवश्य करें, ताकि निगम द्वारा संबंधित के विरुद्ध कार्यवही की जा सकें।
Reported by : Dharmendra Sangle
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें