Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर नगर निगम बजट के पहले जोरदार हंगामा, भागीरथपुरा जल कांड में मृतकों के पोस्‍टर लहराए, जमकर हुई नारेबाजी

Advertiesment
indore budget hungama
इंदौर में मंगलवार को नगर निगम का बजट पेश होने का दिन है। लेकिन बजट पेश होने से पहले यहां जमकर हंगामा हुआ। जिस वक्‍त महापौर पुष्यमित्र भार्गव शोक प्रस्ताव पढ़ रहे थे, तभी दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने भागीरथपुरा में दूषित जल से मृतकों के पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

बता दें कि आज इंदौर नगर निगम का बजट पेश हो रहा है। इंदौर के लिए कई योजनाएं प्रस्‍तावित हैं। इंदौर नगर निगम का करीब 8 हजारा करोड से ज्‍यादा का बजट है।

कांग्रेस पर हंगामे का आरोप : बजट पेश करने से पहले यहां अचानक माहौल खराब हो गया। लोगों ने पोस्‍टर लहराते हुए नारेबाजी की। हालांकि स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने पोस्टर छीन लिए, लेकिन करीब 10 मिनट तक सदन में हंगामे का माहौल बना रहा। इस पर भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि दर्शक दीर्घा में कांग्रेस समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने जान-बूझकर हंगामा किया। वहीं कांग्रेस पार्षदों का कहना था कि वहां भागीरथपुरा के पीड़ित लोग मौजूद थे और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

क्‍या कहा महापौर भार्गव ने : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि भागीरथपुरा की घटना दुखद है, लेकिन विपक्ष के इशारे पर हंगामा किया गया। विवाद बढ़ने पर कुछ समय के लिए हॉल की बिजली बंद हो गई और माइक भी बंद हो गए। शोर-शराबे के बीच मेयर ने शोक प्रस्ताव पढ़े, जिसके बाद बैठक को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

गंदा पानी लेकर आए पार्षद : कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया सदन में गंदे पानी की बोतल लेकर पहुंचे। वहीं एक अन्य पार्षद गंदे पानी से जुड़े स्लोगन वाली टी-शर्ट पहनकर आए थे। श्रद्धांजलि के दौरान उस समय बहस शुरू हो गई जब पार्षद फौजिया शेख अलीम ने ईरान में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई और सदन की कार्रवाई को पांच मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

क्‍या है दूषित जल कांड : बता दें कि कुछ वक्‍त पहले इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 35 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। दूषित पानी की कई लोग बीमार हो गए थे। अब निगम यहां नर्मदा की लाइन ठीक करने और बदलने का काम कर रहा है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप की धमकी के बाद इजराइल का अलर्ट, क्या ट्रेनों पर होगा बड़ा हमला?