Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी की बड़ी घोषणा, रूस को 1 बिलियन डॉलर उधार देगा भारत

हमें फॉलो करें मोदी की बड़ी घोषणा, रूस को 1 बिलियन डॉलर उधार देगा भारत
, गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (14:32 IST)
रूस में ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम में मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ईस्ट के विकास के लिए रूस को 1 बिलियन डॉलर का कर्ज देगा।
ईस्टर्न इकोनोमिक फोरम में पीएम मोदी ने कहा कि फार ईस्ट के विकास के लिए भारत रूस को एक बिलियन डॉलर कर्ज देगा। उन्होंने कहा कि रूस चाहता है कि भारतीय कंपनियां वहां निवेश करें।
webdunia

भारत और रूस के बीच ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे 50 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। पीएम मोदी का यह रूस दौरा काफी अहम है क्योंकि इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
मोदी ने इस दौरान रूस के पूर्वी हिस्से के सभी 11 गवर्नरों को भारत आने का न्योता दिया है। मोदी ने कहा कि भारत-रूस के संबंध आज ऐतिहासिक मुकाम पर हैं। दोनों मिलकर स्पेस की दूरियां पार करेंगे और समंदर की गहराइयों को मापेंगे। जल्द ही ही चेन्नई और व्लादिवोस्तोक के बीच जहाज चलेंगे।
webdunia
पीएम मोदी ने कहा कि भारत कदम से कदम मिलाकर रूस के साथ चलना चाहता है। भारत में हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं, 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस के साथ आने पर विकास की रफ्तार को एक और एक 11 बनाने का मौका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या साउथ के ‘सिंघम’ सूर्या ने अपनाया इस्लाम...