Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैक्सिको की राष्ट्रपति से सड़क पर छेड़छाड़, किस करना चाहता था आरोपी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mexican President Claudia Sheinbaum

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (10:26 IST)
Mexico President News : मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम के साथ राजधानी में चलते समय एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की और किस करने की कोशिश की। यह घटना तब हुई शेनबॉम समय बचाने के लिए नेशनल पैलेस से एजुकेशन मिनिस्ट्री तक पैदल जा रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं अपना व्यवहार नहीं बदलूंगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ALSO READ: कमसिन लड़कियों की भूख, ब्रिटेन के एक राजकुमार के पतन की कहानी
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में व्यक्ति राष्ट्रपति के करीब आकर चुंबन देने की कोशिश करता नजर आता है और उनके शरीर को हाथों से छूता है। शेनबॉम ने हल्के से उसके हाथ हटाए, कठोर मुस्कान के साथ मुड़कर कहा, चिंता मत करो।

राष्‍ट्रपति क्लाउडिया ने मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राष्‍ट्रपति के साथ ऐसा हो सकता है तो अन्य युवतियों का क्या होगा? उन्होंने कहा कि किसी पुरुष को महिलाओं की निजी सीमा लांघने का अधिकार नहीं है।
 
राष्ट्रपति ने अपने साथ हुई इस सनसनीखेज घटना को देश भर की महिलाओं पर हमला बताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी नशे में था।
 
कौन हैं क्लाउडिया शेनबॉम : 63 वर्ष की क्लाउडिया मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। वह 2024 से देश की कमान संभाल रही हैं। वे ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन वैज्ञानिक और शिक्षाविद हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमसिन लड़कियों की भूख, ब्रिटेन के एक राजकुमार के पतन की कहानी