गाजा में मरने वालों की संख्या 558 पहुंची

Webdunia
मंगलवार, 22 जुलाई 2014 (00:26 IST)
FILE
गाजा/ यरुशलम। इसराइली सैनिकों और हमास के बीच सोमवार को भीषण संघर्ष जारी रहा और दोनों पक्षों ने दो हफ्तों से जारी इन हमलों से पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दिए। इस संघर्ष में अब तक 558 फलस्तीनियों की मौत हुई है।

उधर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है। गाजा पर हालिया वर्षों में इसराइल के सबसे घातक हमले में करीब 150 लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद आज दक्षिणी इसराइल में घुसपैठ करने वाले हमास के 10 से अधिक विद्रोहियों को मार गिराया गया।

सेना ने कहा कि हमास के दो समूहों ने उत्तरी गाजा से सुरंगों के जरिए हमला करने का प्रयास किया लेकिन इसराइल रक्षाबलों ने इसकी पहचान कर ली और उन्हें रोकने के लिए विमान भेजा गया।

सेना ने कहा कि पहले समूह पर हवाई हमला किया गया और इसमें दस सदस्य मारे गए। दूसरे समूह ने गाजा के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र निराम किबुज में जाने का प्रयास किया जहां उनकी सैनिकों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें उन्होंने टैंकरोधी हथियारों का भी प्रयोग किया।

सेना ने ज्यादा जानकारी दिए बगैर सिर्फ इतना कहा कि कई सैनिक घायल हुए। गाजा में आज हमलों में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 14 दिन के संघर्ष में कुल 558 हो गई। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला