Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 (23:39 IST)
Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 (23:47 IST)
अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया। डूरंड लाइन के पास ये हमले किए गए हैं। इससे पूर्व पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान सीमा के पास रविवार को हमले किए थे। उसने दावा किया था कि इनमें कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए। अफगानिस्तान ने उस दावे को खारिज किया और कहा कि इसमें कई आम नागरिक मारे गए हैं। अफगानिस्तान सरकार ने दावा किया कि 15 पाकिस्तान पोस्ट पर कब्जा किया गया है।
अफगानिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान की तरफ से किए गए हवाई हमलों के जवाब में उन्होंने उसके खिलाफ हमले शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना की चौकी में आग की लपटें दिखीं।
इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना पोस्ट छोड़कर भाग गई है। अफगान रक्षा मंत्रालय के मुताबिक डूरंड रेखा सीमा के कुछ हिस्सों, खोस्त, पक्तिया, नूरिस्तान प्रांतों और कुछ अन्य क्षेत्रों में पाकिस्तान के खिलाफ अभियान शुरू किए गए हैं। कई पाकिस्तानी सैनिकों के मरने का खबरें बताई जा रहा हैं। Edited by : Sudhir Sharma