Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांग्लादेश में एक और हिन्दू की हत्या, 25 दिनों में 8 हिन्दुओं की हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bangladesh
ढाका , सोमवार, 12 जनवरी 2026 (23:25 IST)
बांग्लादेश में हिन्दुओं के प्रति हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक फेनी जिले में कट्टरपंथियों ने 28 साल के समीर कुमार दास की हत्या कर दी। इसके बाद उसका ऑटो रिक्शा भी छीन ले गए। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 
बांग्लादेश में बीते 25 दिन में 8 हिन्दुओं की हत्या हो चुकी है। 12 दिसंबर 2025 को ढाका में इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली मारी गई थी। सिंगापुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हालात और बिगड़ते चले गए। अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। 
2 दिन पहले सुनामगंज जिले में एक हिन्दू युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की हत्या की गई थी। मयम सिंह जिले के भालुका इलाके में कट्टरपंथियों की भीड़ ने भीड़ ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला था। इसके 6 दिन बाद 24 दिसंबर को अमृत मंडल की हत्या कर दी गई। Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

shaksgam valley पर चीन का नया दावा, सड़क निर्माण को बताया 'जायज', भारत ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा- 'अवैध है कब्जा'