shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

Advertiesment
Aramco
Middle East War: मिडिल ईस्‍ट की जंग ने अब और ज्‍यादा आग पकड़ ली है। ईरान ने सऊदी अरब पर सबसे बड़ा हमला बोला है। दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो 'अरामको' पर अटैक किया गया है। हालांकि, किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। आग पर भी काबू पा लिया गया है।

बता दें कि सऊदी अरामको के पास दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल भंडार है, जो 270 अरब बैरल (43 अरब घन मीटर) से अधिक है, और सभी तेल उत्पादक कंपनियों में सबसे बड़ा दैनिक तेल उत्पादन भी है। सऊदी अरामको दुनिया के सबसे बड़े एकल हाइड्रोकार्बन नेटवर्क, मास्टर गैस सिस्टम का संचालन करती है।

बता दें कि ईरान ने सऊदी अरब के इसी अरामको तेल प्लांट को निशाना बनाया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत तेल और गैस कंपनी है। बताया गया कि ईरानी ड्रोन ने सऊदी अरब के रास तनुरा स्थित अरामको तेल प्लांट पर हमला किया है। खबर है कि प्लांट में आग लग गई है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी सोमवार सुबह बंद कर दी गई। यह हमला ड्रोन द्वारा किया गया। अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि स्थिति कंट्रोल में है, इसलिए इसे एहतियात के तौर पर बंद किया गया।
Semafor के एक रिपोर्टर ने X पर एक पोस्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि फैक्ट्री में एक छोटी आग लग लगी थी, लेकिन उस पर जल्दी काबू पा लिया गया। दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक इस रिफाइनरी में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

शाहेद-136 ड्रोन से किया हमला: कई सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक ईरान के शाहेद-136 ड्रोन ने सोमवार सुबह सऊदी अरब के मुख्य एनर्जी हब रास तनुरा में सऊदी अरामको की तेल रिफाइनिंग फैसिलिटी पर हमला किया। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले की वजह से रास तनुरा रिफाइनरी को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। हमले से साइट पर आग लग गई, हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक आग छोटी थी, जो कंट्रोल में थी।

अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सऊदी अरब की रास तनुरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमला मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, जिसमें हाल ही में ईरान पर पहले अमेरिका और इजराइल ने हमला किया और फिर ईरान ने खाड़ी देशों और इजराइल पर मिसाइलों और ड्रोन हमले किए हैं।

बता दें कि सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत में मौजूद रास तनुरा को सऊदी अरामको चलाता है और यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे अहम तेल एक्सपोर्ट टर्मिनल में से एक है। यह जगह कच्चे तेल के प्रोडक्शन और रिफाइनिंग दोनों कामों के लिए जरूरी है, और कहा जाता है कि इसकी रिफाइनरी हर दिन 550,000 बैरल से ज्यादा कच्चे तेल को प्रोसेस कर सकती है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेनेज़ुएला, ग़ाज़ा और ईरान के बाद अगला नंबर किसका — और भारत की चुप्पी क्यों?