भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश (Bangladesh) में हिन्दुओं पर हमले नहीं रुक रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या और जलाए जाने की खौफनाक घटना के बाद अल्पसंख्यकों पर हमले रुक नहीं रहे हैं। पिरोजपुर में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हमले का ताजा मामला सामने आया है।
मीडिया खबरों के मुताबिक उपद्रवियों ने हिन्दुओं के 5-6 घरों को आग के हवाले कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग अंदर सो रहे थे। उपद्रवियों ने बाहर से दरवाजे भी बंद कर दिए ताकि लोग निकल न पाएं। परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे निकलकर जान बचाई।
मौत को सामने देख परिवार के सदस्यों ने साहस दिखाया और टिन की चादरों व बांस की बाड़ को काटकर जैसे-तैसे बाहर निकले। सभी खुद की जान बचाने में तो सफल रहे लेकिन पूरा घर और उसमें रखा सामान सब कुछ खाक हो गया। खौफनाक घटना ने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Edited by : Sudhir Sharma