shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

Advertiesment
Ayatollah Alireza Arafi appointed interim Supreme Leader of Iran
ho is Iran's new Supreme Leader : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई की मौत के बाद अयातुल्लाह अलीरेज़ा अराफ़ी को अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया है। खबरों के अनुसार, अराफ़ी अस्थाई नेतृत्व परिषद के सदस्य के रूप में नए नेता के चयन तक जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें अंतरिम नेतृत्व परिषद में एक धर्मविद (जुरिस्ट) सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। ईरान के नियमों के मुताबिक, इस अंतरिम परिषद में राष्ट्रपति मसूद पजेशकियान, मुख्य न्यायाधीश घोलम-होसैन मोहसेनी-एजेई और गार्जियन काउंसिल का एक धर्मगुरु शामिल होता है। ये तीनों मिलकर इस बदलाव के समय में देश चलाएंगे। यह 88 सदस्यों का धार्मिक निकाय है, जिसके पास देश की राजनीतिक व्यवस्था, सेना और अहम संस्थानों पर अंतिम अधिकार होता है। 
 

कौन हैं अयातुल्लाह अलीरेज़ा अराफी

अयातुल्लाह अलीरेज़ा अराफी का जन्म 1959 में हुआ था। वे ईरान के यज़्द शहर के रहने वाले एक बड़े धर्मगुरु हैं। अराफी को अयातुल्लाह की उपाधि मिली हुई है। यह शिया मुस्लिम धर्मगुरुओं को दिया जाने वाला बड़ा सम्मान है।

ईरान में सुप्रीम लीडर बनने के लिए आमतौर पर अयातुल्लाह होना जरूरी माना जाता है। अराफी पहले अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रमुख (कुलपति) रह चुके हैं। अराफी पहले गार्जियन काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं।

यह संस्था चुनाव लड़ने वालों की जांच करती है और संसद के बनाए कानूनों की समीक्षा करती है। अराफी को धार्मिक और राजनीतिक कामकाज का काफी अनुभव है। माना जाता है कि जहां खामेनेई के बेटे मोजतबा ज्यादा परंपरावादी सोच रखते हैं, वहीं अराफी नई तकनीक को अपनाने के पक्ष में हैं।

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति ट्रंप का पलटवार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद मिल रहीं धमकियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। 
 
डोनाल्ड ट्रंप ने आज ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, ईरान ने अभी कहा कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसी ताकत से हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई।

ईरान ने भी तेज किए हमले

ईरान पर इसराइल और अमेरिका का हमला जारी है। ईरान भी पलटवार कर रहा है। कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर उसने तेज हमले किए हैं। ईरान ने रविवार को भी इसराइल और खाड़ी अरब देशों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। इसराइल और अमेरिका के हमले में अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने दोनों देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प दोहराया है।
 

ईरान के मंत्रिमंडल ने जताया यह संकल्प 

ईरान के मंत्रिमंडल ने संकल्प जताया कि इस अपराध का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने भी इसराइली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए अब तक का अपना सबसे तीव्र आक्रामक अभियान शुरू करने की धमकी दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, आपने सीमाएं पार कर दी हैं और आपको इसकी कीमत चुकानी होगी।

इसराइल ने महीनों पहले बनाया था यह प्लान 

इसराइल ने कहा कि इस अभियान की योजना अमेरिका के साथ मिलकर महीनों पहले बनाई गई थी। इसराइली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने एक बयान में कहा कि वायुसेना के पायलटों ने पूरे ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया। इसराइली सेना ने बताया कि वह मध्य तेहरान में ठिकानों को निशाना बनाकर हमला कर रही है। सेना ने कहा कि युद्ध के पहले दिन तेहरान तक जाने का रास्ता साफ किया और दूसरे दिन वह मध्य तेहरान पर हमला कर रही है।
 

ईरान में 40 दिन के शोक का ऐलान

ईरान के विदेश मंत्रालय ने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान की सरकार ने 40 दिन के शोक का ऐलान किया। अमेरिका-इजरायल के हमलों में खामेनेई के चार रिश्तेदार, जिनमें उनकी बेटी, पोता और दामाद शामिल हैं, मारे गए।
ALSO READ: Ayatollah Khamenei : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
 

अहमद वहीदी को बनाया IRGC का नया चीफ

86 साल के अयातुल्ला अली खामेनेई की शनिवार को अमेरिका और इजराइल के बड़े सैन्य हमले में मौत हो गई। इस हमले में कई सैन्य ठिकानों और बड़े अधिकारियों को भी निशाना बनाया गया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपोर की शनिवार को इजराइल-अमेरिका के हमले में मौत हो गई। इसके बाद ईरान ने अहमद वहीदी को IRGC का नया चीफ नियुक्त किया है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...