Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेपाल में बालेन शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी को मिला बहुमत, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की बड़ी हार

Advertiesment
Balendra Shah's Rashtriya Swatantra Party wins majority
Nepal Elections Results : नेपाल में हुए चुनाव में बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। खबरों के अनुसार, बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने झापा-5 सीट पर केपी शर्मा ओली को 49,614 वोटों से हराया। शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली को सिर्फ 18,734 वोट मिले। केपी शर्मा ओली 4 बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने उन्हें उनकी पारंपरिक सीट पर मात दी है। 74 साल के नेता को उनके गढ़ में जाकर 35 साल के जनरेशन जेड के नेता बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने हराया है, जो कुछ समय पहले ही मेयर बने हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बालेंद्र शाह की जीत कितनी बड़ी है।

नेपाल में हुए चुनाव में बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। खबरों के अनुसार, बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने झापा-5 सीट पर केपी शर्मा ओली को 49,614 वोटों से हराया। शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि ओली को सिर्फ 18,734 वोट मिले।

4 बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं केपी शर्मा ओली

केपी शर्मा ओली 4 बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने उन्हें उनकी पारंपरिक सीट पर मात दी है। 74 साल के नेता को उनके गढ़ में जाकर 35 साल के जनरेशन जेड के नेता बालेंद्र शाह (बालेन शाह) ने हराया है, जो कुछ समय पहले ही मेयर बने हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की जीत कितनी बड़ी है।
ALSO READ: नेपाल के Gen-Z से प्रेरित था विरोध प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

जमकर जश्न मना रहे बालेंद्र शाह के समर्थक

इस जीत के बाद बालेंद्र शाह (बालेन शाह) के समर्थक जमकर जश्न मना रहे हैं। चुनाव से पहले ही RSP बालेंद्र को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट कर चुकी थी, जबकि ओली पहले से ही अपनी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री उम्मीदवार थे। आज जैसे ही चुनाव आयोग ने रिजल्ट घोषित किया, बालेंद्र शाह (बालेन शाह) के समर्थक अपनी खुशी पर काबू नहीं पा पाए और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने देश में स्थापित बरसों पुरानी पारंपरिक राजनीति को उखाड़ दिया है।

ओली को उनके ही गढ़ में दी चुनौती 

राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी की आंधी में इस बार अन्‍य सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है। Gen-Z अंदोलन के बाद हुए इस चुनाव में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी के अलावा वोटर्स ने अन्‍य सभी पार्टियों को सिरे से नकार दिया है। यह चुनाव भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शनों के 6 महीने बाद हुए थे, जिससे सरकार गिर गई थी। यह जीत बालेंद्र (बालेन शाह) के एक बड़े दांव को दिखाती है, जिन्होंने काठमांडू के मेयर पद से इस्तीफा देकर 4 बार के प्रधानमंत्री ओली को उनके ही गढ़ में चुनौती दी थी।   

कौन हैं बालेंद्र शाह?

बालेंद्र शाह को उनके प्रशंसक बालेन के नाम से भी पुकारते हैं। उनका जन्म1990 में  काठमांडू के नरदेवी में हुआ था। वे नेपाल के जाने-माने रैपर रहे हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 2022 में काठमांडू महानगरपालिका के मेयर का चुनाव लड़कर जीत हासिल की।

नेपाल के 1996-2006 के माओवादी गृहयुद्ध के दौरान एक स्कूली छात्र थे, जिसमें हजारों लोग मारे गए और आखिरकार राजशाही खत्म हो गई। शाह ने सिविल इंजीनियर के तौर पर ट्रेनिंग ली, लेकिन नेपाल के अंडरग्राउंड हिप-हॉप सीन से देशभर में पहचान बनाई, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार और असमानता के खिलाफ गाने रिलीज किए।
Edited By : Chetan Gour  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईआईटियन यूपी में 300 गोशालाओं में लगाएंगे बायोगैस का प्लांट