Publish Date: Thu, 28 May 2026 (10:05 IST)
Updated Date: Thu, 28 May 2026 (16:08 IST)
बांग्लादेश सरकार ने बकरीद पर डोनाल्ड ट्रंप नामक भैंसे को कुर्बानी से बचा लिया। 700 किलोग्राम के सुनहर बालों वाले इस दुर्लभ एल्बिनो भैंसे को अब चिड़ियाघर में भेज दिया गया है। भैंसे के माथे पर सुनहरे बाल अमेरिकी राष्ट्रपति के हेयर स्टाइल से काफी मिलते हैं।
'डोनाल्ड ट्रंप' नाम से मशहूर इस भैंसे को गुरुवार को होने वाली बकरीद की कुर्बानी के लिए बेच दिया गया था। इस भैंसे की कुर्बानी को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। तभी बांग्लादेश के गृह मंत्री गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद एक्शन में आए और भैंसे को बचा लिया गया।
अहमद ने लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए भैंसे को कुर्बानी से बचाए जाने का आदेश दिया था। अहमद ने कहा कि खरीदार को पैसे वापस कर दिए जाएं और जानवर को सरकारी देखरेख में ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में भेज दिया जाए।
कैसे ट्रंप पर पड़ा नाम?
नारायणगंज के एक फॉर्म हाउस में पले बढ़े इस भैंसे के मालिक जियाउद्दीन ने बताया कि असाधारण बालों की वजह से उनके छोटे भाई ने भैंसे का नाम डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रख दिया।
कैसा है भैंसे का स्वभाव?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से इंटरनेट पर मशहूर हो चुके इस भैंसे की झलक पाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचने लगे थे। लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि वह देखने में भले ही ट्रंप की तरह दिखता है, लेकिन उसका स्वभाव काफी शांत और नरम है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें