Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 (11:42 IST)
Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 (12:00 IST)
रविवार शाम को नेतन्याहू ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो कॉफी पीते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वो एक-एक कर दोनों हाथों को कैमरे के सामने ला रहे हैं। वीडियो में नेतन्याहू के दोनों हाथों में 5-5 उंगलियां दिख रही हैं।
नेतन्याहू ने वीडियो में कहा, 'मुझे कॉफी पसंद है, मुझे अपना देश पसंद है।' उन्होंने हिब्रू के एक स्लैंग शब्द "met" का इस्तेमाल किया, जिसका मतलब "प्यार" होता है। यह शब्द हिब्रू में "मृत" (dead) शब्द जैसा ही है।
दरअसल ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि उनका एक वीडियो एआई से बना है, जिसमें 6 उंगलियां दिख रही हैं। इन्हीं अफवाहों के जवाब में नेतन्याहू ने नया वीडियो जारी किया है।
दरअसल 13 मार्च को नेतन्याहू के एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें वो ईरान के हमलों के बारे में जानकारी दे रहे थे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को एआई जेनरेटेड बताया था और दावा किया था कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है।
IRGC ने दी थी धमकी
इस पर ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने बयान देते हुए कहा था कि अगर इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू जिंदा हैं तो वो उनका पीछा कर उन्हें मार डालेगा।
गौरतलब है कि 28 फरवरी से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। दोनों ओर से हो रही भीषण बमबारी के बीच अफवाहों का बाजार भी गर्म है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।वेबदुनिया रिसर्च टीम....
और पढ़ें