Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा, जवाबी हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, सेना का बड़ा कमांडर भी मारा गया

Advertiesment
Big claim about Israel and America's attacks on Iran
Iran-Israel War News : ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। खबरों के अनुसार, दावा किया गया है कि इसराइल और अमेरिका के हमले में ईरानी रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और ईरानी सेना के कमांडर मोहम्मद पाकपूर की मौत हो गई। इसे ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। ईरान ने भी साफतौर पर इन दावों को खारिज नहीं किया है। इन हमलों में तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि हथियार डाल दो नहीं तो मौत का सामना करने के लिए तैयार रहो।

ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। खबरों के अनुसार, दावा किया गया है कि इसराइल और अमेरिका के हमले में ईरानी रक्षा मंत्री आमिर नसीरजादेह और ईरानी सेना के कमांडर मोहम्मद पाकपूर की मौत हो गई। इसे ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

ईरान ने भी इन दावों को खारिज नहीं किया

ईरान ने भी साफतौर पर इन दावों को खारिज नहीं किया है। इन हमलों में तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि हथियार डाल दो नहीं तो मौत का सामना करने के लिए तैयार रहो।
शनिवार को मिनाब में लड़कियों के स्कूल में हुए हमले में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। इसरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले के पलटवार के तौर पर ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी बेसों को निशाना बनाया है। स्थिति यहां तक पहुंच कि एक खतरनाक शाहेद ड्रोन दुबई के बीचोंबीच गिरा।
ALSO READ: ईरान ने 8 देशों पर एक साथ दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने किया 'रेजीम चेंज' का ऐलान, तेहरान में हड़कंप, इजरायल-ईरान अटैक की 10 बड़ी बातें

बुर्ज खलीफा के पास धमाका

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बुर्ज खलीफा के पास धमाका हुआ और फिर धुआं उठता देखा गया। इसराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई मिलाइलें दागी हैं। वहीं ईरान ने भी पलटवार किया है। जिसके बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया। तेहरान में हुए हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि इसराइल और अमेरिका के हमलों का पूरी मजबूती के साथ जवाब दिया जाएगा।
ALSO READ: जंग का आगाज, इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके, इजराइल में इमरजेंसी, अमेरिका ने कमर कसी

दुबई एयरपोर्ट ने सभी उड़ानें रोक दी

ईरान को हूती और हिजबुल्लाह का साथ मिल गया है, जिसके बाद लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन के हूती विद्रोहियों ने भी इसराइल पर मिसाइलें दागी है। मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच दुबई एयरपोर्ट ने सभी उड़ानें रोक दी हैं, जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं। एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा हो गई है। एयर इंडिया ने मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए मीडिल ईस्ट जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोर ड्राइवर्स के दम पर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी