suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Pakistan में इमामबाड़े में आत्मघाती धमाका, 31 की मौत और 160 से अधिक घायल

Advertiesment
Pakistan
Pakistan Blast :  इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लाबाद शुक्रवार को एक भीषण बम धमाके से कांप उठी। मीडिया खबरों के मुताबिक शहजाद टाउन इलाके में स्थित 'तरलाई इमामबाड़े' में जुमे की नमाज के समय हुए इस आत्मघाती हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है जबकि 160 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बढ़ती हिंसा और अशांति का माहौल

यह हमला पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और 'बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी' (BLA) के बीच हुई हालिया हिंसक झड़प के कुछ दिनों बाद हुआ है। पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में तेजी आई है। नवंबर में भी इस्लामाबाद एक आत्मघाती धमाके से दहला था, जिसमें 12 लोगों की जान चली गई थी। बलूचिस्तान प्रांत में जारी अलगाववादी उग्रवाद और सुरक्षा बलों पर बढ़ते हमलों ने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
 

नमाज के दौरान हुआ आत्मघाती हमला

 
पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट 'डॉन' और 'जियो टीवी' के मुताबिक हमलावर ने शिया समुदाय के सभा कक्ष (हॉल) को निशाना बनाया। धमाका उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाते हुए देखे जा सकते हैं।
 

अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित 

धमाके के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक हताहतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (PIMS) में आपातकाल (Emergency) घोषित कर दिया गया है।
 

विपक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल 

सीनेट में विपक्ष के नेता अल्लामा राजा नासिर अब्बास ने इसे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता बताया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इबादतगाहों (पूजा स्थलों) को निशाना बनाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gold Silver Price : 25,000 रुपए सस्ती हुई चांदी, जानिए आज क्या है आपके शहर दाम?