rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप के हाथ पर नीला निशान, क्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? Trump ने दिया स्पष्टीकरण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Trumps explanation regarding his illness

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 (15:08 IST)
Trumps explanation regarding his illness: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक हालिया तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तस्वीर में ट्रंप के बाएं हाथ पर नीला निशान साफ नजर आ रहा है, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्या यह किसी गंभीर बीमारी की निशानी है या सिर्फ सामान्य वजह? 
इन अटकलों के बीच ट्रंप ने खुद स्पष्टीकरण दिया है।
 

क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने? 

दुनिया भर के दिग्गज नेताओं के बीच दावोस के कार्यक्रम के दौरान उनके बाएं हाथ पर गहरे नीले रंग का निशान देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, ट्रंप ने इसे एक मामूली घटना बताया है। ट्रंप ने कहा कि यह चोट केवल एक दुर्घटना का परिणाम है। मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। ट्रंप की उम्र 79 साल है, इसलिए उनकी सेहत पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ALSO READ: ट्रंप से ज्यादा मोदी और जिनपिंग ताकतवर क्यों? अमेरिकी एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा
 

कौनसी दवाई लेते हैं ट्रंप?

ट्रंप ने कहा कि दरअसल, मेरा हाथ टेबल के कोने से टकरा गया था। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि मुझे कुछ भी लेने की जरूरत नहीं है, लेकिन मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने दिल की सुरक्षा के लिए 325 मिलीग्राम की बड़ी एस्पिरिन लेते हैं। इस दवा की वजह से त्वचा संवेदनशील हो जाती है और हलकी सी चोट से नीला निशान पड़ जाता है। ALSO READ: 'ग्रीनलैंड हमारा मामला नहीं...' पुतिन ने ट्रंप को दी 'खुली छूट', पर डेनमार्क को जमकर सुनाया!
 

पहले भी आई थी ट्रंप की बीमारी की खबर

उन्होंने नसीहत भरे अंदाज में कहा कि यदि आप भी अपने दिल को अच्छा रखना चाहते हैं तो एस्पिरिन लें, लेकिन साथ ही नीले निशान के लिए भी तैयार रहें। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरा खून पतला रहे और उसका बहाव अच्छा रहे।

दूसरी ओर, डॉक्टरों का मानना है कि दिल की सेहत के 75 से 100 मिलीग्राम एस्पिरिन ही पर्याप्त है। अधिक खुराक से खून ज्यादा पतला हो जाता है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह मामूली चोट थी, कोई गंभीर बीमारी नहीं। इससे पहले भी उनकी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं (जैसे नसों से जुड़ी समस्या) की रिपोर्ट भी आई थी, लेकिन उन्हें गंभीर बीमारी नहीं माना गया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप से ज्यादा मोदी और जिनपिंग ताकतवर क्यों? अमेरिकी एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा