Publish Date: Wed, 11 Feb 2026 (12:29 IST)
Updated Date: Wed, 11 Feb 2026 (12:39 IST)
Canadian school firing case : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्कूल में मंगलवार को हुई सामूहिक गोलीबारी में हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, स्कूल के अंदर 6 लोग मृत पाए गए। एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इसके अलावा, एक घर से भी 2 लोगों के शव मिले हैं। घटना में घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना टंबलर रिज नामक इलाके के एक हाई स्कूल में हुई।
खबरों के अनुसार, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्कूल में मंगलवार को हुई सामूहिक गोलीबारी में हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, स्कूल के अंदर 6 लोग मृत पाए गए। एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
इसके अलावा, एक घर से भी 2 लोगों के शव मिले हैं। घटना में घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना टंबलर रिज नामक इलाके के एक हाई स्कूल में हुई।
पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के कारणों की जांच चल रही है। संदिग्ध के बारे में फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं की गई है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध हमलावर मृत पाया गया है। पुलिस का मानना है कि उसने खुद को गोली मारी।
हालांकि अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस घटना में कोई दूसरा संदिग्ध भी शामिल था। घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस जैसी अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं।
Edited By : Chetan Gour