Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोलंबिया में संघर्ष विराम पर जनमत संग्रह!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Columbia
बोगोटा , शनिवार, 25 जून 2016 (11:16 IST)
बोगोटा। कोलंबिया में गृहयुद्ध को खत्म करने के समझौते करने से संबंधित निरस्त्रीकरण समझौता संयुक्त राष्ट्र के करीब 400 कर्मियों की निगरानी में होगा और जुलाई महीने में यहां की अदालतें फैसला देंगी कि क्या संघर्ष विराम के अनुमोदन के लिए जनमत संग्रह कराया जा सकता है?
 
यह घोषणा शुक्रवार को उस वक्त की गई, जब कोलंबियाई सरकार और देश के सबसे बड़े विद्रोही संगठन 'फार्स' ने एक संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किया। करीब 5 दशक के संघर्ष को खत्म करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
 
अब अगला कदम पूर्ण शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने का होगा। शांति समझौते पर हस्ताक्षर के साथ 6 महीने के लिए निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया आरंभ होगी जिसकी निगरानी संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षक करेंगे।
 
कोलंबियाई विदेश मंत्री मारिया एंजेला होलगुइन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कम से कम 400 पर्यवेक्षक निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए आएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र धन मुहैया कराएगा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रेक्जिट पर ट्रंप के बयान से हिलेरी समर्थक नाराज