Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Get Out of MY Pub, UK के PM पर फूटा आम आदमी का गुस्सा, वीडियो वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें United Kingdom

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 12 जनवरी 2026 (17:44 IST)
यूनाइटेड किंगडम की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब लेबर पार्टी के नेता और वर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को बाथ (Bath) शहर के एक पब से अपमानित होकर बाहर निकलना पड़ा। घटना का वीडियो तेजी से एक्स पर वायरल हो गया। एक्स पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोग कई तरह के कमेंट्‍स भी कर रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। कुछ लोगों ने इसे 'आम आदमी का गुस्सा' बताया, तो कुछ ने इसे एक राजनेता के साथ दुर्व्यवहार करार दिया।

"स्टार्मर, मेरे पब से बाहर निकलो"

UK के PM से नाराज व्यक्ति ,PM को PUB से बाहर निकाल रहा है pic.twitter.com/PtyjoQVW3m

— Nehra Ji (@nehraji779) January 12, 2026
क्या था पूरा मामला
स्टार्मर अपने चुनावी दौरे के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए 'द रेवेन' (The Raven) नामक पब में दाखिल हुए थे। जैसे ही वे अंदर पहुंचे, पब के मालिक रॉड हम्फ्रीज ने उन्हें रोक दिया और उन पर चिल्लाने लगे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मालिक ने चिल्लाते हुए कह रहा है कि मेरे पब से बाहर निकल जाइए! उन्होंने स्टार्मर पर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।  स्टार्मर के सिक्योरिटी गार्ड्‍स ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन मालिक के कड़े रुख को देखते हुए स्टार्मर को बिना किसी बहस के वहां से जाना पड़ा। 
भारत से लेकर घटना को जोड़ा
वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने एक्स पर कमेंट भी किए। Dr. Sheetal yadav की यूजर ने लिखा कि भारत में ऐसा एक विधायक को भी बोला होता तो विधायक पूरा पब ही जलवा देता। Real democracy, UK में देखने को मिल रही है। रमेश करनानी नाम के यूजर ने लिखा कि UK मे बहुत उथल पथल हो चल रही है! सरकार की संरक्षण की नीति से भी लोग बहुत नाराज़ हैं! पीएम जैसे को पब से बाहर निकल जाने को कहना जाहिर करता है कि सरकार से जनता कितनी नाराज़ हैं!
सोनू मीणा दौसा नाम के यूजर ने लिखा कि  भले ही यह खबर और वीडियो पुरानी हो लेकिन यह एक अच्छे और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था निशानी है। भारत में क्या ऐसे सवाल कर सकते हैं नेताओं से।  Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आखिर क्‍या है डोनाल्‍ड ट्रंप के वेनेजुएला का खुद को राष्‍ट्रपति घोषित करने के मायने?