suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

Advertiesment
Donald Trump statement
ईरान युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमलों की एक बड़ी लहर आने वाली है। न्यूयॉर्क पोस्ट से ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ी तो ईरान में जमीनी सैनिक भी भेजेंगे। पेश है संबोधन का पल-पल का अपडेट- 
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमले और तेज करेंगे। ईरान ने चेतावनी नहीं मानी, अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा। ट्रंप ने आगे दावा किया कि उनके पास अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम मिसाइलें हैं। आज भी लगातार हमला जारी है। ईरान में और हमले करेंगे। ईरान के एटमी ठिकाने नष्ट करेंगे। ईरान ने हमारी चेतावनी नहीं मानी। ईरान ने हमेशा धोखा दिया है। ईरान की मिसाइल क्षमता खत्म करेंगे।

ईरान बैलेस्टिक मिसाइल बना रहा है। एक घंटे में सारा खेल खत्म कर दिया। 4 से 5 हफ्ते से ज्यादा तक युद्ध चल सकता है। ईरान एटमी हथियार नष्ट करने को तैयार नहीं। हमने परमाणु प्रोग्राम रोकने की चेतावनी दी थी।इसी बीच इस्फहान में ईरान के न्यूक्लियर साइट पर नए धमाके हुए। दरअसल ट्रंप ईरान के न्यूक्लियर साइट को पूरी तरह तबाह करना चाहते हैं। ईरान के 10 जहाज नष्ट किए।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में HPV टीकाकरण का शुरू, 5 लाख से ज्यादा किशोरियों को मिलेगा सुरक्षा कवच