ट्रंप यूरोपीय देशों पर नहीं लगाएंगे टैरिफ, क्या ग्रीनलैंड पर नाटो महासचिव के साथ हुई डील?
नाटो महासचिव से बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का यू-टर्न, यूरोपीय देशों पर टैरिफ रद्द
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा कि नाटो महासचिव मार्क रुट्टे के साथ दावोस में हुई बहुत उत्पादक बैठक के बाद ग्रीनलैंड और पूरे आर्कटिक क्षेत्र से जुड़े भविष्य के समझौते का एक फ्रेमवर्क तैयार हो गया है। इसी आधार पर 1 फरवरी से लागू होने वाले 10% टैरिफ को रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि यदि यह समझौता हो जाता है, तो यह संयुक्त राज्य अमेरिका और सभी नाटो देशों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसी समझ के आधार पर, मैं 1 फरवरी से लागू होने वाले टैरिफ नहीं लगाऊंगा।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले दिनों डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और नीदरलैंड्स जैसे 8 यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, क्योंकि ये देश ग्रीनलैंड को अमेरिका को सौंपने या बेचने के उनके प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे।
edited by : Nrapendra Gupta