Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Advertiesment
Trumps warning to Iran
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर किए गए सैन्य हमलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इजराइल के दबाव में आकर उन्होंने ईरान पर हमले का फैसला लिया तो ट्रंप ने इस धारणा को पूरी तरह खारिज कर दिया।
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह सैन्य कार्रवाई तेहरान के साथ बातचीत की विफलता का परिणाम थी। ट्रंप ने कहा कि ईरान का डिफेंस सिस्टम खत्म हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान में सबकुछ खत्म हो गया। ईरान में कार्रवाई सटीक थी। ट्रंप ने कहा कि आज नई लीडरशिप पर हमला हुआ। पहले वहां सेना खत्म करनी होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी के चांसलर के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जर्मनी के चांसलर हमारे साथ हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर कार्रवाई खत्म होने के बाद दाम गिरेंगे। ट्रंप ने कहा कि हम ब्रिटेन से खुश नहीं हैं।  स्पेन के साथ सारी डील खत्म करेंगे।

ईरान पहले कर सकता है हमला

डोनाल्ड ट्रंप ने क ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह सैन्य कार्रवाई तेहरान के साथ बातचीत की विफलता का परिणाम थी। उनके मुताबिक, जिस दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही थी, उससे उन्हें यह यकीन हो गया था कि ईरान पहले हमला कर सकता है। ऐसे में उस संभावित खतरे को समय से पहले रोकने (Pre-empt) के लिए उन्होंने हमले का आदेश दिया।

इजराइल ने नहीं मैंने उठाया कदम 

इजराइल की भूमिका पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि "मैं नहीं चाहता था कि ऐसा (ईरान का हमला) हो- इसलिए अगर देखा जाए, तो शायद मैंने इजराइल को कदम उठाने के लिए मजबूर किया है।  ट्रंप के इस बयान से साफ है कि वे इस पूरी सैन्य कार्रवाई की कमान और जिम्मेदारी अपने हाथों में दिखा रहे हैं, न कि इसे किसी सहयोगी देश के दबाव का नतीजा।

क्या होगा ईरान का भविष्य 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के लिए 'सबसे खराब स्थिति" (worst-case) वह होगी, जहां वर्तमान शासन की तरह ही कोई नया नेतृत्व उभर कर सामने आए। अगर तेहरान में सत्ता परिवर्तन होता है तो इसकी आशंका है कि कोई ऐसा व्यक्ति सत्ता में आ जाए जो पिछले व्यक्ति जितना ही बुरा हो। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है। हम नहीं चाहते कि ऐसा हो। हम वहां किसी ऐसे व्यक्ति को देखना चाहते हैं जो शासन को वापस जनता के हाथों में सौंप दे।
 

संभावित नेता अब जिंदा नहीं 

ईरान के भविष्य के नेतृत्व पर बात करते हुए ट्रंप ने एक चौंकाने वाला संकेत भी दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जिन चेहरों को पहले संभावित नेता के तौर पर देखा जा रहा था, उनमें से कई अब जीवित नहीं हैं।  उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति ऐसी होगी कि हम वहां किसी को पहचानते तक नहीं होंगे।  राष्ट्रपति के इस बयान ने ईरान के भीतर चल रही उथल-पुथल और संभावित नए नेतृत्व को लेकर कयासों को और तेज कर दिया है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान