Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीरिया में अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- बहुत तगड़ा हमला होगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें US troops

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , रविवार, 14 दिसंबर 2025 (07:53 IST)
सीरिया में इस्लामिक स्टेट  (ISIS) ने अमेरिकी ठिकाने पर हमला कर दिया। सीरिया के मध्य क्षेत्र पलमायरा में शनिवार को एक अमेरिकी-सिरियाई सुरक्षा गश्ती दल पर (ISIS) के एक अकेले बंदूकधारी ने घात लगाकर हमला किया है। हमले में 2 अमेरिकी सैनिक और 1 अमेरिकी नागरिक (ट्रांसलेटर) की मौत हो गई। 3 अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति भड़क गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम सीरिया में 3 महान अमेरिकी देशभक्तों की मौत पर दुख जताते हैं, 2 सैनिक और एक नागरिक इंटरप्रेटर है। इसी तरह हम 3 घायल सैनिकों के लिए प्रार्थना करते हैं, जिनके बारे में अभी-अभी पुष्टि हुई है कि वे ठीक हैं।

यह अमेरिका पर सीरिया द्वारा ISIS का हमला था। सीरिया के एक बहुत खतरनाक हिस्से में जो पूरी तरह से उनके कंट्रोल में नहीं है। सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा इस हमले से बहुत गुस्से में और परेशान हैं। बहुत गंभीर जवाबी कार्रवाई होगी।

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि 'यह जान लें यदि आप दुनिया में कहीं भी अमेरिकियों को निशाना बनाते हैं तो आप अपने संक्षिप्त चिंता भरे जीवन का शेष भाग यह जानते हुए बिताएंगे कि अमेरिका आपका पीछा करेगा, आपको ढूंढ निकालेगा और बेरहमी से मार डालेगा। मीडिया खबरों के मुताबिक हमलावर मारा गया है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, चावल मिल की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत