Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप ने केविन वॉर्श को सौंपी फेड रिजर्व की कमान, क्या होगा अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर असर?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump Nominates Kevin Warsh as New Federal Reserve Chairman

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , शनिवार, 31 जनवरी 2026 (08:55 IST)
Kewin Warsh : डोनाल्ड ट्रंप ने केविन वॉर्श को अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन के रूप में नामित किया है। सीनेट की मंजूरी मिलने पर वॉर्श मई 2026 से जेरोम पॉवेल की जगह लेंगे और चार साल तक इस पद पर रहेंगे। लोगों को उम्मीद है कि ट्रंप के इस फैसले से अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ALSO READ: क्या मीडिल ईस्ट में छिड़ने वाला है महायुद्ध, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग
 
वॉर्श, जो फेड के पूर्व गवर्नर रह चुके हैं। उन्हें मौद्रिक नीति और ब्याज दरों की गहरी समझ है। जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रशासन में वे आर्थिक सलाहकार रहे हैं और राष्ट्रीय आर्थिक परिषद में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2008 के वैश्विक वित्तिय संकट से अमेरिकी फेड को उबारने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे अपनी 'हॉकिश' (कठोर मौद्रिक नीति के समर्थक) छवि के लिए जाने जाते हैं। उनके विचारों से संकेत मिलता है कि भविष्य में ब्याज दरों में उतनी कटौती नहीं होगी जितनी पहले उम्मीद की जा रही थी।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने वॉर्श को इस पद के लिए इसलिए चुना है क्योंकि वे इस पद पर किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते थे जो अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए और मुद्रास्फीति पर काबू पाए।
 
व्हाइट हाउस ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में ट्रंप और वॉर्श की एक साथ फोटो शेयर करते हुए कहा कि केविन वॉश फेड के लिए राइट चॉइस हैं। उन्हें पता है कि सेंट्रल बैंक ने कहां गलती की और उसे कैसे ठीक करना है?

ट्रंप के इस फैसले से 30 जनवरी को अमेरिकी डॉलर में जबरदस्त उछाल देखा गया। डॉलर के मजबूत होने से डॉलर में ट्रेड होने वाली कीमती धातुएं विदेशी खरीदारों के लिए महंगी हो जाती हैं, जिससे निवेश के तौर पर इनका आकर्षण कम हो जाता है। सोने और चांदी में भी इसी वजह से शुक्रवार को भारी गिरावट दिखाई दी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुनेत्रा पवार संभालेंगी अजित दादा की विरासत, होंगी महाराष्‍ट्र की पहली महिला उपमुख्‍यमंत्री, कैसा रहा है उनका राजनीतिक करियर?