Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Iran Protests : ईरान पर Air strikes की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, बोले- आजादी दिलाने में हम करेंगे मदद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Iran

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , रविवार, 11 जनवरी 2026 (08:07 IST)
न्यूयॉर्क पोस्ट ने 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के हवाले से खबर दी है कि ट्रंप प्रशासन ईरान पर संभावित हमले के लिए शुरुआती योजनाएं तैयार कर रहा है। इन योजनाओं में बड़े पैमाने पर हवाई हमले (Airstrikes) का विकल्प भी शामिल है। ईरान में करीब 14 दिन से प्रदर्शन हो रहे हैं। 

ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहे। दो सप्ताह से जारी इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 116 हो गई है। अमेरिका की एक मानवाधिकार संस्था ने यह जानकारी दी। प्रदर्शन के मद्देनजर ईरान में इंटरनेट और फोन लाइन काट दी गई है। इससे प्रदर्शन का वास्तविक अनुमान लगाने में मुश्किल आ रही है।
मीडिया खबरों के मुताबिक अधिकारियों के बीच इस बात पर चर्चा चल रही है कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इस्लामिक रिपब्लिक (ईरान) को दी गई हालिया धमकियों पर कैसे अमल किया जाए। इस रणनीति के तहत उन संभावित ठिकानों की पहचान की जा रही है जिन्हें निशाना बनाया जा सकता है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर एक साथ बड़े हवाई हमले का विकल्प विचाराधीन है। हालांकि, वाशिंगटन में अभी तक किसी एक अंतिम योजना पर आम सहमति नहीं बन पाई है। सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी सैन्य उपकरण या कर्मियों की आवाजाही नहीं हुई है और इस तरह की योजना बनाना एक 'नियमित प्रक्रिया' का हिस्सा है।
 
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को प्रदर्शनकारियों की हत्या न करने की कड़ी चेतावनी देते हुए संकेत दिया है कि अमेरिका कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। शनिवार (अमेरिकी समयानुसार) को अपने 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ईरान में आजादी की लहर है, शायद ऐसी पहले कभी नहीं रही। 
 
इससे पूर्व शुक्रवार को भी ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि बेहतर होगा कि आप गोलीबारी शुरू न करें, क्योंकि अगर आपने ऐसा किया, तो हम भी गोली चलाएंगे। यह पहली बार नहीं होगा जब अमेरिका ईरानी क्षेत्र पर कार्रवाई करेगा। बीते जून में, अमेरिका ने ईरान के तीन ठिकानों पर कम से कम छह 'बंकर बस्टर' बम गिराए थे। इनमें ईरान का 'फोर्डो' परमाणु संवर्धन संयंत्र भी शामिल था, जो पहाड़ के लगभग 300 फीट नीचे स्थित एक बेहद सुरक्षित और मजबूत किला माना जाता है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आगरा, वाराणसी और उन्नाव में 4 बड़े एसटीपी स्टार्ट, 50 लाख लोगों को होगा फायदा