Publish Date: Wed, 25 Feb 2026 (08:23 IST)
Updated Date: Wed, 25 Feb 2026 (08:36 IST)
एक साल पहले कैसा था अमेरिका
उन्होंने कहा कि जब मैंने 12 महीने पहले इस चैंबर में बात की थी, तो मुझे एक ऐसा देश विरासत में मिला था जो संकट में था, जिसकी इकॉनमी रुकी हुई थी, महंगाई रिकॉर्ड लेवल पर थी, बॉर्डर पूरी तरह खुला था, मिलिट्री और पुलिस में भर्ती बहुत खराब थी, देश में क्राइम बहुत ज़्यादा था और पूरी दुनिया में जंग और अफरा-तफरी मची हुई थी।
एक साल में सदियों का बदलाव
उन्होंने कहा कि लेकिन सिर्फ एक साल बाद, मैं पूरे सम्मान और गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमने ऐसा बदलाव किया है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा और यह सदियों का बदलाव है। यह सच में सदियों का बदलाव है। उन्होंने कहा कि हमारा देश मजबूत, हम फिर से जीत रहे हैं।
हत्या की दर में सबसे बड़ी गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 9 महीनों में, अमेरिका में शून्य अवैध लोगों को आने दिया गया है। हम हमेशा ऐसे लोगों को कानूनी तौर पर आने देंगे, जो हमारे देश से प्यार करेंगे और इसे बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। हमारे बॉर्डर पर जानलेवा फेंटानिल का फ्लो एक साल में रिकॉर्ड 56% कम हुआ है। पिछले साल, हत्या की दर में इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। यह 125 साल में सबसे बड़ी गिरावट है।
'ड्रिल, बेबी, ड्रिल' का अपना वादा निभाया
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 'ड्रिल, बेबी, ड्रिल' का अपना वादा निभाया है। यह नारा अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य रिपब्लिकन नेताओं द्वारा अमेरिका में तेल और गैस ड्रिलिंग को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
हेलेब्यूक को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम
अमेरिकी पुरुष हॉकी के ओलंपिक हीरो कॉनर हेलेब्यूक को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित करने की घोषणा की। अमेरिका ने 2026 विंटर ओलंपिक के फाइनल में कनाडा को हराकर 46 साल बाद हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
edited by : Nrapendra Gupta