Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मजे के लिए करूंगा हमला, Donald Trump ने ईरान को धमकाया

Advertiesment
Trump Iran Threat 2026
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर और भी हमले करने की धमकी दी है। उन्होंने खार्ग आइलैंड पर मौजूद ऑइल एक्सपोर्ट हब पर और हमले करने की धमकी दी है। उनकी यह धमकी तब आई है जब शुक्रवार को ही अमेरिका ने खार्ग आइलैंड पर जोरदार बमबारी की थी। ईरान ने भी धमकी दी है कि अगर ऑइल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला होता है तो अमेरिकी हितों से जुड़े ठिकानों को राख के ढेर में बदल दिया जाएगा। 
अब ट्रंप ने एनबीसी न्यूज से कहा कि हम शायद बस मजे के लिए कुछ और बार भी निशाना बना सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने खार्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर दिया है, लेकिन हम सिर्फ 'मजे के लिए' उस पर और कई बार हमला कर सकते हैं। 
 

ट्रंप ने ठुकराया युद्धविराम का प्रस्ताव

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व के सहयोगियों द्वारा युद्धविराम और राजनयिक बातचीत शुरू करने के प्रयासों को खारिज कर दिया है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि ट्रंप प्रशासन फिलहाल तेहरान की सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करने के लिए युद्ध को जारी रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।  ईरान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि जब तक अमेरिका और इजरायल के हमले बंद नहीं होते, तब तक किसी भी युद्धविराम पर चर्चा संभव नहीं है।

सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक

ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LPG Crisis : एलपीजी संकट के बीच सरकार ने बदला नियम, पढ़िए क्या है नया आदेश