Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप की क्यूबा को धमकी, डील करो या परिणाम भुगतो

Advertiesment
हमें फॉलो करें trump warns cuba

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , बुधवार, 28 जनवरी 2026 (08:49 IST)
Trump Warns Cuba : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजरें अब क्यूबा पर हैं। वेनेजुएला से तेल-पैसे की सप्लाई रुकने से उत्साहित ट्रंप ने क्यूबा को डील करने या फिर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि क्यूबा असल में एक ऐसा देश है जो लगभग फेल होने वाला है। हालांकि, ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस तरह के समझौते की बात कर रहे हैं?
 
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा, क्यूबा कई वर्षों तक वेनेजुएला से मिलने वाले भारी मात्रा में तेल और धन पर निर्भर रहा। बदले में, क्यूबा ने वेनेजुएला के पिछले दो तानाशाहों को 'सुरक्षा सेवाएं' प्रदान कीं, लेकिन अब और नहीं।
 
ट्रंप ने आगे लिखा, 'वेनेजुएला के पास अब अमेरिका है, जो विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना है, जो उनकी रक्षा करेगी। क्यूबा को अब और तेल या पैसा नहीं भेजा जाएगा। मेरा सुझाव है कि बहुत देर होने से पहले वे (क्यूबा) एक समझौता कर लें।
 
इस बीच क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल दियाज-कानेल ने कहा कि उनकी सरकार की इस समय अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका और क्यूबा के संबंधों को आगे बढ़ाना है, तो यह अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर होना चाहिए, न कि दुश्मनी, धमकियों और आर्थिक दबाव के जरिए।
 
गौरतलब है कि अमेरिका ने वेनेजुएला की राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो को पत्नी समेत गिरफ्तार कर वहां के तेल पर अधिकार कर लिया है। अब वह तय कर रहा है कि किसे तेल देना हैं और किसे नहीं। वेनेजुएला से तेल नहीं मिलने से क्यूबा में आर्थिक संकट गहरा गया है। मेक्सिको द्वारा हाल ही में तेल सप्लाई बंद करने से क्यूबा की मुश्किलें और बढ़ गई। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिग को कहा अलविदा, संसद के बजट सत्र का आगाज आज से