Trump News in Hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट में इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा- अगर हमास ने जल्द हथियार नहीं डाले, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
ALSO READ: पुतिन के घर ड्रोन अटैक, रूस ने नाकाम किया हमला, क्या बोले जेलेंस्की?
ट्रंप ने कहा कि गाजा में स्थायी शांति के लिए हामास का निरस्त्रीकरण अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हमास को हथियार डालने के लिए बहुत कम समय दिया जाएगा। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो भुगतने के लिए तैयार रहें।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नेतन्याहू के साथ उनकी बातचीत का मुख्य एजेंडा गाजा में संघर्षविराम और हमास की भूमिका रहा। इस मुद्दे पर दोनों देशों के विचार काफी हद तक एक जैसे हैं। हम जिस दिशा में जाना चाहते हैं, उस पर हमारे बीच बहुत कम मतभेद हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका शांति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है और गाजा में स्थिरता तभी संभव है, जब हिंसा और हथियारों का पूरी तरह अंत हो।
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बयान देते हुए कहा कि इजराइल ने एक नई परंपरा बनाने या पुरानी परंपरा तोड़ने का फैसला किया है। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इजराइल पुरस्कार देगा। 80 साल में पहली बार यह पुरस्कार किसी गैर इजराइली को दिया जा रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta