rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एपस्टीन फाइल्स का सबसे सनसनीखेज खुलासा, ट्रंप पर लगा नाबालिग के यौन शोषण का आरोप, बेटी इवांका का नाम भी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump Epstein Files
, शनिवार, 31 जनवरी 2026 (14:58 IST)
Donald Trump Epstein Files: अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी की गई अंतिम 'एपस्टीन फाइल्स' ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। 30 लाख पन्नों और हजारों वीडियो वाले इस नए बैच में वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज दावा किया गया है, जिसने अमेरिकी राजनीति की नींव हिला दी है। इस खुलासे में न केवल ट्रंप, बल्कि एलन मस्क, बिल गेट्स और भारतीय मूल की मीरा नायर जैसी हस्तियों के नाम भी एपस्टीन के काले साम्राज्य से जुड़ते दिख रहे हैं।

न्यू जर्सी की वो घटना

ताजा जारी दस्तावेजों में एक रिपोर्ट शामिल है, जिसमें एक अज्ञात महिला मित्र के हवाले से बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दस्तावेजों के अनुसार, लगभग 25 साल पहले न्यू जर्सी में तत्कालीन व्यवसायी डोनाल्ड ट्रंप ने एक 13-14 साल की नाबालिग लड़की को ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया था।
 
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उस नाबालिग ने विरोध में ट्रंप को काट लिया था, जिसके बाद कथित तौर पर ट्रंप पहले हंसे और फिर उसके चेहरे पर जोरदार प्रहार किया। यह खुलासा एपस्टीन के उस नेटवर्क की तस्दीक करता है, जहां नाबालिग लड़कियों की ट्रैफिकिंग और शोषण किया जाता था। ट्रंप और उनके प्रशासन ने कहा है कि उनका नाम 'गलत या संदर्भहीन तरीके से' फाइल्स में दिख रहा है, और उन्होंने किसी भी आपराधिक दोषारोपण को नकारा है।

इवांका ट्रंप और एलन मस्क का भी जिक्र

दस्तावेजों में केवल ट्रंप ही नहीं, बल्कि उनके परिवार और करीबियों के नाम भी हैं। एक ईमेल के विषय में इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर का जिक्र है, जो एक किताब की तैयारी के संदर्भ में था। टेस्ला प्रमुख और एपस्टीन के बीच 2012 के ईमेल संवाद सामने आए हैं। एपस्टीन ने मस्क से उनके द्वीप (Island) पर आने वाले लोगों की संख्या पूछी थी, जिसके जवाब में मस्क ने अपनी पत्नी के साथ आने और 'वाइल्ड पार्टी' के समय के बारे में पूछा था।

मीरा नायर और हाई-प्रोफाइल पार्टियों का सच

इन फाइलों ने भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्देशक मीरा नायर का नाम भी विवादों में घसीट लिया है। 2009 के एक ईमेल के अनुसार, मीरा नायर की फिल्म 'अमेलिया' की आफ्टरपार्टी एपस्टीन की सहयोगी गिलेन मैक्सवेल के घर पर आयोजित की गई थी। इस पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अमेजन के जेफ बेजोस जैसे दिग्गज भी शामिल थे।

और भी कई नाम फाइल में शामिल 

इस नई और अंतिम फाइल में न केवल अमेरिकी, बल्कि दुनिया भर के कई प्रभावशाली राजनीतिज्ञों और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के नाम शामिल हैं। 2025-26 में जारी हुए इन दस्तावेजों ने वैश्विक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य प्रिंस एंड्रयू का नाम इन फाइलों में सबसे प्रमुखता से है। नई तस्वीरों में उन्हें एपस्टीन के घर और शाही संपत्तियों (जैसे सैंड्रिंघम और बालमोरल) में एपस्टीन के साथ देखा गया है। उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप भी दोहराए गए हैं। दस्तावेजों में यह भी खुलासा हुआ है कि इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक और एपस्टीन के बीच लगातार संपर्क था। ब्रिटेन के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अमेरिका में पूर्व राजदूत का नाम भी इन फाइलों में सामने आया है।

दस्तावेजों का विशाल जखीरा

2025 के 'एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट' के तहत सार्वजनिक किए गए इन दस्तावेजों में शामिल हैं- 30 लाख से अधिक पेज, 1 लाख 80 हजार तस्वीरें, 2000 वीडियो क्लिप्स। हालांकि ये दस्तावेज एपस्टीन के रसूख और उसके नेटवर्क को उजागर करते हैं, लेकिन इनमें शामिल कई आरोप अभी असत्यापित हैं और जांच का हिस्सा हैं। इन फाइलों में नाम होने का मतलब यह नहीं है कि ये सभी लोग किसी अपराध में शामिल थे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार के लिए कैसा रहा हफ्ता, बजट तय करेगा आगे की चाल?