Khaleda Zia's condition is critical : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें ढाका के एवरकेयर अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 80 वर्षीय जिया कई अंगों की जटिल समस्याओं से जूझ रही हैं। उनके सांस लेने में दिक्कतें बढ़ गई हैं और कई अहम अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके कई अहम अंग अभी भी गंभीर दबाव में हैं और स्थानीय और विदेशी डॉक्टर्स की टीम उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है। लगातार बुखार रहने के बाद डॉक्टरों ने उनकी एओर्टिक वाल्व में गड़बड़ी पाई।
खबरों के अनुसार, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें ढाका के एवरकेयर अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 80 वर्षीय जिया कई अंगों की जटिल समस्याओं से जूझ रही हैं। उनके सांस लेने में दिक्कतें बढ़ गई हैं और कई अहम अंग ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, उनके कई अहम अंग अभी भी गंभीर दबाव में हैं और स्थानीय और विदेशी डॉक्टर्स की टीम उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है। लगातार बुखार रहने के बाद डॉक्टरों ने उनकी एओर्टिक वाल्व में गड़बड़ी पाई।
80 वर्षीय बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन 23 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इसी के बाद से उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उनकी किडनी ने पूरी तरह काम करना बंद कर दिया है। उन्हें स्थिर रखने के लिए नियमित डायलिसिस और बल्ड चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पर्सनल डॉक्टर और उनकी पार्टी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य एजेडएम जाहिद हुसैन कई बार जिया की सेहत की जानकारी दे चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उनका इलाज कर रहे मेडिकल बोर्ड की तरफ से कोई बयान दिया गया है।
पिछले हफ्ते पूर्व प्रधानमंत्री जिया को मेडिकल बोर्ड की अनुमति से लंदन ले जाया जाना था, लेकिन कतर से मंगाई गई एयर एंबुलेंस समय पर ढाका नहीं पहुंच सकी। बाद में तय किया गया कि जब तक पूर्व प्रधानमंत्री फ्लाइट के लिए फिट नहीं हो जातीं, उनका इलाज अस्पताल में जारी रहना चाहिए।
Edited By : Chetan Gour