Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के चाचा और भाई BJP में शामिल

Advertiesment
bhawant singh mann chacha
आम आदमी पार्टी (AAP) को सोमवार को एक और बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार और आलोचक ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब पंजाब में इस महीने नगर निकाय चुनाव होने हैं और अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
 पंजाब के भाजपा के ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान मान के चाचा बलवंत और चचेरे भाई ज्ञान सिंह बीजेपी में शामिल हुए। ज्ञान सिंह मान, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई भी हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
 
 भगवंत मान के चाचा बलजिंदर ने भी बीजेपी ज्वॉइन है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने उनके ढाबे की रसोई बंद करवा दी थी। ज्ञान सिंह मान लंबे समय से AAP सरकार की नीतियों और फैसलों के मुखर आलोचक रहे हैं। पिछले वर्ष उन्होंने पंजाब सरकार की विवादित ‘लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025’ पर भी सवाल उठाए थे।
यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब आम आदमी पार्टी पहले से ही बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रही है। पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों, जिनमें राघव चड्ढा और संदीप पाठक शामिल हैं, के भाजपा में विलय का फैसला लेने की खबरों ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
भाजपा लंबे समय से पंजाब में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि राज्य में अब तक पार्टी की सरकार नहीं बन सकी है। वहीं AAP ने भाजपा पर 'ऑपरेशन लोटस' चलाने का आरोप लगाया है। पार्टी को आशंका है कि आने वाले दिनों में और भी नेता दल बदल सकते हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार का बड़ा कदम, अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग, गुणवत्ता सुधार पर फोकस