ब्रेक्जिट पर ट्रंप के बयान से हिलेरी समर्थक नाराज

Webdunia
शनिवार, 25 जून 2016 (10:57 IST)
वॉशिंगटन। हिलेरी क्लिंटन के शीर्ष सहयोगियों ने कहा है कि 'ब्रेक्जिट' पर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया व्हाइट हाउस के लिए उन्हें स्वाभाविक रूप से अयोग्य साबित करती है।
 
ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर जाने के पक्ष में मतदान करने के बाद ट्रंंप द्वारा इसकी सराहना किए जाने के बाद हिलेरी के राष्ट्रपति अभियान ने उनकी आलोचना की और उनके कारोबारी हितों के लिए इसे एक बेहतर फैसला बताया।
 
हिलेरी क्लिंटन के वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकार जेक सुलिवन (68) ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंंप ने सक्रिय रूप से इस नतीजे का पक्ष लिया था और वे आर्थिक संकट का पक्ष ले रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि ब्रिटिश पाउंड का गिरना उनके गोल्फ के कारोबार के लिए अच्छा है। ट्रंंप स्कॉटलैंड में अपने नए गोल्फ रिसॉर्ट के फिर से आरंभ का जश्न मनाने के लिए अपनी दो दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को ब्रिटेन में किए मतदान की प्रशंसा की और इस नतीजे की अमेरिका में अपनी राजनीतिक सफलता से तुलना की।
 
उन्होंने कहा कि असल में वह अमेरिका में कामकाजी परिवारों के हितों से पहले अपने गोल्फ के कारोबार को रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंंप ने दुनियाभर के मित्रों और सहयोगियों का लगातार तिरस्कार किया है और उन्होंने एक कमजोर, कम आत्मविश्वासी, कम सुरक्षित अमेरिका के बारे में बात की है।
 
उन्होंने कहा कि इस तरह का जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है तो हमें प्रभावी, अनुभवी नेतृत्व की आवश्यकता होती है। अमेरिका की विदेश मंत्री के तौर पर हिलेरी क्लिंटन ने मंदी के बाद अमेरिका का वैश्विक नेतृत्व बहाल करने पर काम किया। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख