rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांग्लादेश में हिंदू असुरक्षित, 24 घंटे में 2 की हत्या, महिला से गैंगरेप

Advertiesment
हमें फॉलो करें bangladesh news in hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

ढाका , मंगलवार, 6 जनवरी 2026 (08:16 IST)
Bangladesh news in hindi : बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में 2 हिंदुओं की हत्या की दी गई। उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में अब तक 6 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। इससे पहले हिंदू महिला से गैंगरेप की घटना भी सामने आई थी।
 
जेसोर जिले के मोनिरामपुर राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी के केशवपुर उपजिला के अरुआ गांव के रहने वाले थे। शाम करीब पौने 6 बजे अज्ञात हमलावरों ने राणा प्रताप बैरागी पर अचानक गोलियां चला दीं। घटनास्थल पर ही राणा प्रताप की मौत हो गई। ALSO READ: Bangladesh violence : बांग्लादेश में हिन्दू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, 3 हफ्ते में 5वीं घटना
 
नरसिंदी जिले के चारसिंदुर बाजार में किराने की दुकान चलाने वाले मणि चक्रवती की चाकू घोंपकर हत्या की गई। बताया जा रहा है कि हमले के समय वह दुकान में ही मौजूद थे। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
 
बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने रेप के बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 
बांग्लादेश के शरीयतपुर जिले में गत 31 दिसंबर को भीड़ ने हिंदू युवक खोकोन दास पर हमला कर उसे जिंदा जला दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे दो दिन पहले ही सोमवार को बेजेंद्र बिस्वास नाम के हिंदू युवक को उसके सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं 24 दिसंबर को एक और हिंदू युवक 29 साल के अमृत मंडल को बांग्लादेश में कालीमोहर संघ के हुसैनडांगा इलाके में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। इससे पहले दीपूचंद्र दास की भी हत्या कर दी गई थी। 
 
भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर होते हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। जबकि बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा के संबंध में भारत की चिंता को खारिज कर दिया और कहा कि भारत का बयान गलत और भ्रामक है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: डेल्सी बनीं वेनेजुएला की नई राष्‍ट्रपति