suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वोटिंग से पहले बांग्लादेश में हिंदू युवक की बर्बर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

Advertiesment
Hindu youth brutally murdered in Bangladesh before voting
बांग्लादेश में वोटिंग हो रही है। यहां 299 सीटों के लिए लोग मतदान कर रहे हैं। वहीं वोटिंग से एक दिन पहले यानी 11 फरवरी को एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश मिली है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने मौलवीबाजार के कमालगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 वर्षीय हिंदू व्यक्ति का शव बरामद किया है, जिसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। कमालगंज पुलिस थाना के प्रभारी अब्दुल अवल ने कहा कि मृतक की पहचान रतन साहूकार के रूप में की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने 11 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे बागान में रतन साहूकार के शव को देखा और उसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव पर चोट के निशान थे और वह खून से लथपथ हालत में मिला था। इस रिपोर्ट के अनुसार बागान के एक कर्मचारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को संदेह है कि रतन की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में शव को घटनास्थल पर फेंक दिया गया। कुछ स्थानीय लोगों ने तो इस हत्या को चुनाव से जोड़ा है, हालांकि इस संबंध में कोई सबूत नहीं मिला है। रतन के बड़े भाई लक्ष्मण कर ने कहा कि परिवार कल रात से ही उसकी तलाश कर रहा था। उन्होंने कहा, "आज सुबह हमें सूचना मिली कि उसका शव बागान में पड़ा है। हम वहां गए और उसकी पहचान की। हमें नहीं पता कि उसकी हत्या क्यों की गई"

बांग्लादेश में  मतदान : बता दें कि बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। यह चुनाव शेख हसीना के हटने के बाद पहला आम चुनाव है। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है। करीब नौ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। अंतरिम सरकार के मुखिय मोहम्मद यूनुस सुबह 10 बजे अपना वोट करेंगे। अन्य पार्टियों के लीडरों ने मतदान कर दिया है। सभी पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त है। बांग्लादेश की 300 संसदीय सीटों के लिए 12.7 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। हालांकि शेरपुर-3 संसदीय सीट पर एक उम्मीदवार की मौत हो जाने से मतदान स्थगित कर दिया गया है। अब केवल 299 सीटों पर मतदान हो रहा है। यह मतदान शाम 4.30 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी।
Edited By: Naveen R Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: बांग्लादेश में वोटिंग शुरू, PM के 3 दावेदार, वोटिंग से पहले हिंदू युवक की हत्या, आज भारत बंद भी