Publish Date: Sun, 10 May 2026 (18:08 IST)
Updated Date: Sun, 10 May 2026 (19:35 IST)
Suicide Attack in Pakistan : पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार देर रात भीषण आत्मघाती हमला हुआ। एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती और घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार, यह घटना बन्नू जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुई, जहां विस्फोटकों से भरे एक वाहन को पुलिस चौकी की ओर बढ़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने उस पर गोलीबारी की। इसके बाद जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि चेकपोस्ट पूरी तरह तबाह हो गया और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा।
पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार देर रात भीषण आत्मघाती हमला हुआ। एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती और घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 15 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। खबरों के अनुसार, यह घटना बन्नू जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हुई, जहां विस्फोटकों से भरे एक वाहन को पुलिस चौकी की ओर बढ़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने उस पर गोलीबारी की। इसके बाद जोरदार विस्फोट हो गया।
धमाके की चपेट में आकर कई घरों की छत ढह गईं
चेकपोस्ट पूरी तरह तबाह हो गयाधमाका इतना तेज था कि चेकपोस्ट पूरी तरह तबाह हो गया और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। धमाके की चपेट में आकर आसपास के कई घरों की छत ढह गईं, पुलिस चौकी की इमारत पूरी तरह जमींदोज हो गई जिससे कई सुरक्षाकर्मी मलबे में दब गए। बचाव दल ने रातभर चले अभियान के बाद मलबे से 3 पुलिस अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी ने की कड़ी निंदा
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सोहेल अफरीदी ने इस चरमपंथी हमले की कड़ी निंदा की और जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया। अफरीदी ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध यह लड़ाई केवल खैबर पख्तूनख्वा की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की है। उन्होंने कहा, हम अपने शहीदों की कुर्बानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और आतंकवाद के इस अभिशाप को जड़ से मिटाने तक प्रयास जारी रखेंगे।
पूरे इलाके में दहशत का माहौल
धमाके के तुरंत बाद भारी गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा और पूरी तबाही का सही अंदाजा ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही लगाया जा सकेगा। हमलावरों ने इस हमले में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। इससे साफ संकेत मिलता है कि आतंकी पहले से पूरी तैयारी के साथ आए थे। घटना के बाद इलाके में एंबुलेंस और रेस्क्यू टीमें भेजी गईं।
पाकिस्तान ने लगाया यह आरोप
पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में हमलों की साजिश रचने के लिए किया जाता है। हालांकि अफगान तालिबान इन आरोपों को खारिज करता रहा है। तालिबान का कहना है कि पाकिस्तान में बढ़ती आतंकवादी घटनाएं उसका आंतरिक मामला हैं।
इससे पहले रविवार को बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने बलूचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में 10 ऑपरेशनों की जिम्मेदारी ली है। संगठन का दावा है कि उन्होंने खारन, वाशुक, आवारान, केच और मस्तुंग में हमले किए। इन हमलों में 10 सुरक्षाकर्मी और 4 अन्य लोग मारे गए।
Edited By : Chetan Gour
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें