Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टैरिफ की आड़ में Donald Trump की 'बिजनेस डील', दूसरे कार्यकाल में कैसे कमाए 12,800 करोड़ रुपए, Pakistan में भी लगाया पैसा

डोनाल्ड ट्रंप पर राष्ट्रपति पद के जरिए निजी संपत्ति बढ़ाने के आरोप। भारत के पुणे में ऑफिस प्रोजेक्ट और पाकिस्तान के साथ 17,000 करोड़ की क्रिप्टो डील से बटोरी सुर्खियां।

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump Net Worth 2026

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

दावोस/न्यूयॉर्क , गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (19:09 IST)
Donald Trump Net Worth 2026 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में आयोजित वैश्विक मंच पर एक बार फिर 'अमेरिका को महान और अमीर' बनाने का दावा किया। अपने चिरपरिचित अंदाज में ट्रंप ने कहा कि उनकी नीतियों और टैरिफ (सीमा शुल्क) की वजह से अमेरिका में 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आया है। हालांकि हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। वे दुनिया में सिर्फ शांति का दिखावा कर रहे हैं। एक तरफ जहां अमेरिकी उपभोक्ता ट्रंप के 'टैरिफ युद्ध' की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति का 'मेक ट्रंप रिचर' (ट्रंप को और अमीर बनाओ) एजेंडा जोरों पर है। कुछ महीने पहले ही ट्रंप ने भारत को 'डेड इकोनॉमी' करार दिया था।  पिछले साल वियतनाम पर 46 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया था।
ALSO READ: एक क्लिक और आपका बैंक खाता खाली, कहीं आपको तो नहीं आया Parivahan विभाग के नाम पर मैसेज, घबराएं नहीं

12 महीनों में रिकॉर्ड कमाई

न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की एक खबर के मुताबिक एक साल पहले सत्ता संभालने के बाद से रियल एस्टेट दिग्गज डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 1.4 बिलियन डॉलर (लगभग 12,810 करोड़ रुपए) की संपत्ति अर्जित की है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ट्रंप राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल अपने निजी हितों और व्यापार को चमकाने के लिए कर रहे हैं।  इस आंकड़े की तुलना अगर एक औसत अमेरिकी परिवार की आय (लगभग 83,000 डॉलर) से की जाए तो ट्रंप ने पिछले 12 महीनों में औसत अमेरिकी परिवार से 16,720 गुना ज्यादा दौलत कमाई है।

20 विदेशी प्रोजेक्ट्‍स के लिए ट्रंप लाइसेंस

ट्रंप ने 20 अलग-अलग विदेशी प्रोजेक्ट्स के लिए 'ट्रंप' नाम का लाइसेंस देकर करीब 2.3 करोड़ डॉलर कमाए हैं। इसमें ओमान में एक लग्जरी होटल और सऊदी अरब में एक गोल्फ कोर्स शामिल है।  महाराष्ट्र के पुणे में बन रहा यह सेंटर भारत में ट्रंप ब्रांड का पहला कमर्शियल प्रोजेक्ट होगा। इससे ट्रंप को 289 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप के बीच व्यापारिक बातचीत के संकेत मिले हैं। इंडोनेशिया में ट्रंप का पहला गोल्फ क्लब और बाली में एक रिसॉर्ट भी तैयार हो रहा है।  वियतनाम ने हनोई में 'ट्रंप ऑर्गनाइजेशन' के 1.5 बिलियन डॉलर के गोल्फ कॉम्प्लेक्स को मंजूरी दी, टैरिफ घटाकर 20% कर दिया गया।
ALSO READ: Digital Arrest से बचाएगा UPI 'किल स्विच', अब एक बटन दबाते ही फ्रीज होगा बैंक खाता, सरकार की बड़ी तैयारी
 

पाकिस्तान के साथ  17,000 करोड़ रुपए की 'क्रिप्टो डील' 

रियल एस्टेट के अलावा ट्रंप की कमाई का सबसे बड़ा जरिया क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) बनकर उभरा है। ट्रंप 2.0 का कार्यकाल दिखा रहा है कि व्यक्तिगत व्यावसायिक हितों के आगे भू-राजनीति और सहयोगी देश गौण हैं। अपने पहले कार्यकाल में पाकिस्तान को 'झूठा और धोखेबाज' बताने वाले ट्रंप ने अब पाकिस्तान के साथ 17,000 करोड़ रुपये की बड़ी क्रिप्टो डील की है। ट्रंप ने अपनी पारिवारिक कंपनी 'वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल' और एक 'मीम कॉइन' के जरिए कम से कम 867 मिलियन डॉलर कमाए हैं।
 
 2025 में एक यूएई स्थित फर्म ने ट्रंप की कंपनी में 2 बिलियन डॉलर का निवेश किया। इसके ठीक कुछ हफ्ते बाद ट्रंप ने यूएई को सेमीकंडक्टर चिप्स बेचने की मंजूरी दे दी।  वर्तमान में ट्रंप और उनके बेटों की 'वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल' में 5 बिलियन डॉलर से अधिक की हिस्सेदारी है, जो उनके परिवार की संपत्ति का सबसे बड़ा सोर्स बन गया है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गारमेंट इंडस्ट्री का नया केंद्र बना यमुना एक्सप्रेस-वे, सेक्टर-29 में आकार ले रहा 'अपैरल पार्क'