Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 (22:49 IST)
Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 (22:51 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का दावा किया। उन्होंने यह टिप्पणी वाशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस के एक इवेंट के दौरान की। हालांकि, भारत लगातार इस बात से इनकार करता रहा है कि सीजफायर के लिए किसी तीसरे देश से मदद ली गई है।
कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की थी। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि यदि वे लड़ाई नहीं रोकेंगे तो अमेरिका उनके साथ व्यापार समझौते नहीं करेगा और 200 प्रतिशत टैरिफ लगा देगा।
उन्होंने कहा कि मैंने पिछली गर्मियों में भारत और पाकिस्तान को कहा था कि अगर दोनों देशों ने लड़ाई नहीं रोकी तो वह उन पर 200 फीसदी टैरिफ लगा दूंगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में आठ लड़ाइयों को रोकने का दावा दोहराया। Edited by : Sudhir Sharma