rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांग्लादेश को भारत में खेलने होंगे टी20 वर्ल्ड कप मैच, ICC ने खारिज की मांग

Advertiesment
हमें फॉलो करें ICC

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 7 जनवरी 2026 (10:40 IST)
Bangladesh news in hindi : भारत और बांग्लादेश के मध्य खराब होते क्रिकेट संबंधों के बीच अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की वेन्यू बदलने की मांग को ठुकरा दिया है। इस फैसले के बाद बांग्लादेश को भारत में ही टी20 विश्व कप खेलना होगा। ALSO READ: बांग्लादेश में भीड़ के डर से नहर में कूदा हिंदू युवक, डूबने से मौत
 
बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों के चलते भारत से श्रीलंका में मैच शिफ्ट कराने की मांग की थी। इस पर आईसीसी ने कहा कि भारत में सुरक्षा को लेकर कोई 'रेड फ्लैग' नहीं है। बांग्लादेश को टूर्नामेंट खेलने भारत ही आना होगा। अगर ऐसा नहीं  किया तो फिर उसके अंक कटेंगे।
 
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को भारत में आईपीएल खेलने से रोक दिया था। इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी थी।
 
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भी कहा था कि वह T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत दौरे पर अपनी टीम नहीं भेजेगा। बोर्ड के अनुसार, मौजूदा हालात और सरकार की सलाह को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। अगर एक खिलाड़ी की सुरक्षा को लेकर सवाल हैं, तो पूरी टीम की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है?
 
BCB ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से यह भी मांग की है कि भारत में होने वाले बांग्लादेश के मैचों के वेन्यू बदले जाएं। बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेनेजुएला से अमेरिका को कितना तेल मिलेगा, क्या है ट्रंप का प्लान?