An appeal by Imran Khan's ex-wife Jemima Goldsmith : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क को चिट्ठी लिखकर अपील की है। जेमिमा ने कहा कि 'एक्स' प्लेटफॉर्म जानबूझकर इमरान खान की गिरफ्तारी और जेल में उनके साथ हो रहे व्यवहार से जुड़े उनके पोस्ट की रीच को कम कर रहा है, जिससे उनकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है। जेमिमा ने कहा, हर बार जब मैं इमरान के बारे में पोस्ट करती हूं तो पाकिस्तान के अंदर ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी उसकी रीच (पहुंच) को तकरीबन खत्म कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जबकि एलन मस्क ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का वादा किया था...
खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन को चिट्ठी लिखकर अपील की है। जेमिमा ने कहा कि 'एक्स' प्लेटफॉर्म जानबूझकर इमरान खान की गिरफ्तारी और जेल में उनके साथ हो रहे व्यवहार से जुड़े उनके पोस्ट की रीच को कम कर रहा है, जिससे उनकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।
उन्होंने कहा कि जबकि एलन मस्क ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का वादा किया था...। जेमिमा ने दावा किया कि एक्स के अपने एआई टूल ग्रोक के विश्लेषण से पता चला है कि उनके अकाउंट पर सीक्रेट थ्रॉटलिंग की जा रही है। जेमिमा ने मस्क से कहा कि पाकिस्तान की टीवी और रेडियो से इमरान का नाम गायब कर दिया गया है।
गोल्डस्मिथ ने कहा कि इमरान को पिछले 22 महीनों से एक क्रूर एकांत कारावास में राजनीतिक कैदी के तौर पर बंद करके रखा गया है। इस दौरान उनके और इमरान के 2 बेटे अपने पिता से मिल तक नहीं पाए हैं। यहां तक कि उन्हें चिट्ठी भेजने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है।
जेमिमा ने कहा, हर बार जब मैं इमरान के बारे में पोस्ट करती हूं तो पाकिस्तान के अंदर ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर भी उसकी रीच (पहुंच) को तकरीबन खत्म कर दिया जाता है। गोल्डस्मिथ ने मस्क से इस मामले में हस्तक्षेप करने और उनके अकाउंट की पहुंच को फिर से बहाल करने की अपील की है।
Edited By : Chetan Gour